फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Jodhpur News: Taking aim at Congress, Shekhawat said - it is a party which divides the people by telling lies

Jodhpur News: कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए बोले शेखावत- यह झूठ बोलकर जनता का विभाजन करने वाली पार्टी है

Sat, 13 Apr 2024 06:44 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sat, 13 Apr 2024 06:44 PM IST
सार

जोधपुर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी गजेंद्र सिंह शेखावत ने आज पोकरण विधानसभा क्षेत्र की जनसभा में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस के पास वादे पूरे करने की ताकत थी तब तो वादे पूरे नहीं किए और अब कह रही है कि हम वादा नहीं विकास करेंगे।

विज्ञापन
Jodhpur News: Taking aim at Congress, Shekhawat said - it is a party which divides the people by telling lies
भाजपा प्रत्याशी गजेंद्र सिंह शेखावत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री व भाजपा प्रत्याशी गजेंद्र सिंह शेखावत ने शनिवार को पोकरण विधानसभा क्षेत्र की जनसभाओं में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस झूठ बोलकर विभाजन करने वाली पार्टी है। 2018 में कांग्रेस ने जो वादे किए थे, वो तो पूरे हुए नहीं और इस बार जोधपुर में जगह-जगह बोर्ड लगे हैं, जिनमें लिखा है- वादे नहीं, विकास करेंगे। 
विज्ञापन


जिले की सांकड़िया, रातडिया, भणियाणा, फलसुंड, राजमथाई, भैंसड़ा और सांकड़ा की जनसभाओं में उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस सरकार के पास वादा पूरा करने की हैसियत थी, तब तो वादे पूर नहीं कर पाई और अब कहते हैं कि हम वादा नहीं, विकास करेंगे। जब कांग्रेस के लोग खुद मानते हैं कि केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनने वाली है, तो फिर विकास कैसे करेंगे? न केंद्र में आपकी सरकार, न राज्य में आपकी सरकार और न ही छोटे निकायों में आपके प्रतिनिधि। कांग्रेस केवल भ्रम फैलाकर विभाजन करने में जुटी है, जिससे उसे जनता के बीच कुछ जगह मिल सके।
विज्ञापन


कांग्रेसी कहते हैं चांद तक सोने की सीढ़ी बनाएंगे

शेखावत ने कांग्रेस प्रत्याशी के उस बयान पर भी कटाक्ष किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि वे चांद तक सोने की सीढ़ी बनाएंगे। शेखावत ने तंज कसा कि सोना कहां से लाएंगे? लगता है राहुल गांधी मशीन में आलू डालेंगे और सोना निकल आएगा और उसी से चांद तक सीढ़ी बनाएंगे। शेखावत ने कहा कि इस तरह की बेतुकी बातें करना कांग्रेसियों के व्यवहार में शामिल है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस ने बनाई देश की कमजोर छवि

शेखावत ने कहा कि देश में यूपीए शासनकाल में जब भी आतंकवादी हमले होते थे, उस समय के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह कहते थे कि अगली बार घटना होगी तो हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। वे हर घटना के बाद केवल यही बयान देते थे, लेकिन कभी भी भारत के खिलाफ गतिविधि चलाने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन नहीं लिया।

उन्होंने कहा कि जब 2014 में जब जनता ने मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाया, तब से देश में परिवर्तन का दौर शुरू हुआ। मोदी जी ने उरी और पुलवामा में हुई आतंकवादी घटना के बाद आतंकवादियों का पाकिस्तान में घुसकर सफाया किया, उसके बाद पिछले पांच साल के दौरान देश में कोई भी आतंवादी घटना नहीं घटी। उन्होंने कहा कि आज भारत अमेरिका और इजराइल के बाद दुनिया का तीसरा ऐसा देश है, जिसने विरोधी ताकतों को दूसरे देश में जाकर समाप्त किया।

दुनिया का एक हजार साल तक नेतृत्व करेगा भारत

शेखावत ने कहा कि आज दुनिया में भारत की जो छवि बन गई है, उससे स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि भारत अगले 25 वर्षों में दुनिया का नेतृत्व करने की हैसियत हासिल कर लेगा और अगले एक हजार साल तक दुनिया का नेतृत्व करेगा, इसलिए भाजपा ने इस बार 400 पार का नारा दिया है, जिससे देश के हित में कई बड़े फैसले लिए जा सकें। 


शेखावत की जनसभाओं में पोकरण विधायक महंत प्रतापपुरी, जैसलमेर जिला प्रमुख प्रताप सिंह सोलंकी, भाजपा जैसलमेर के अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश, सारडा पूर्व विधायक सांग सिंह, पूर्व विधायक शैतान सिंह सहित अनेक पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed