फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Jodhpur News: Rajasthan HC bomb threat Acting Chief Justice conducts surprise inspection, eight judges APOs

Jodhpur News: राजस्थान HC के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश का औचक निरीक्षण, आठ जज APO; बम धमकी के बीच यह कार्रवाई

Tue, 17 Feb 2026 06:58 PM IST
जोधपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: जोधपुर ब्यूरो Updated Tue, 17 Feb 2026 06:58 PM IST
सार

Rajasthan High Court: जोधपुर स्थित राजस्थान हाईकोर्ट परिसर में बम धमकी के बीच कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश ने अधीनस्थ न्यायालयों का औचक निरीक्षण किया। सीट पर अनुपस्थित पाए गए 8 जजों को एपीओ कर दिया गया। मामले में अनुशासन और समयबद्धता पर सख्त रुख अपनाया गया।

विज्ञापन
Jodhpur News: Rajasthan HC bomb threat Acting Chief Justice conducts surprise inspection, eight judges APOs
राजस्थान हाईकोर्ट के आठ जज किए गए एपीओ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान हाईकोर्ट के जोधपुर स्थित झालामंड परिसर को मंगलवार सुबह बम से उड़ाने की धमकी मिली। हाईकोर्ट प्रशासन को ईमेल के जरिए परिसर में बम होने की सूचना दी गई। सुरक्षा कारणों से पूरे परिसर को खाली कराया गया। इसके चलते सुबह का कामकाज प्रभावित रहा और डिस्प्ले बोर्ड पर सूचना जारी की गई कि अदालत की कार्यवाही 11:30 बजे से शुरू होगी।

विज्ञापन

 
कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश का औचक निरीक्षण
सुरक्षा जांच के दौरान कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजीव प्रकाश शर्मा सुबह ही हाईकोर्ट की हेरिटेज बिल्डिंग परिसर में पहुंच गए। उन्होंने वहां संचालित विभिन्न जिला, महानगर और अन्य अधीनस्थ न्यायालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई कोर्ट रूम खाली पाए गए और कई न्यायिक अधिकारी अपनी सीट पर मौजूद नहीं थे। अनुशासन और समयबद्धता के मुद्दे को गंभीर मानते हुए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश ने इसे लापरवाही माना।
विज्ञापन

 
कोर्ट टाइम में चैंबर में मौजूदगी पर आपत्ति
बताया गया कि कुछ जज कोर्ट टाइम के दौरान अपने चैंबर में फैसले लिखवा रहे थे, जबकि जजों के लिए चैंबर टाइम और कोर्ट टाइम अलग-अलग निर्धारित होते हैं। निरीक्षण में यह स्थिति सामने आने पर इसे गंभीरता से लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें- Jodhpur News: हाईकोर्ट की जोधपुर बेंच को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, सर्च ऑपरेशन के बाद कामकाज स्थगित

 
8 न्यायिक अधिकारियों को एपीओ
निरीक्षण के तुरंत बाद कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश हाईकोर्ट पहुंचे। कुछ ही देर में हाईकोर्ट रजिस्ट्रार जनरल चंचल मिश्रा की ओर से आदेश जारी कर 8 न्यायिक अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से ‘पदस्थापन आदेशों की प्रतीक्षा’ में रख दिया गया।
 
एपीओ किए गए अधिकारियों में से अजय शर्मा को राजस्थान हाईकोर्ट जोधपुर में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं। शेष सात अधिकारियों को जिला एवं सत्र न्यायाधीश, जोधपुर जिला मुख्यालय पर रिपोर्ट करने के लिए कहा गया है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed