फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Jodhpur News: Married woman dies under suspicious circumstances, in-laws accused of poisoning over dowry

'बच्चा न होने का देते थे ताना': विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज को लेकर ससुराल पक्ष पर जहर देने का आरोप

Fri, 24 Oct 2025 09:56 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 24 Oct 2025 09:56 PM IST
सार

Jodhpur News: जोधपुर में विवाहिता खुशबू की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है, जबकि परिजन निष्पक्ष कार्रवाई की मांग पर अड़े हैं।
 

विज्ञापन
Jodhpur News: Married woman dies under suspicious circumstances, in-laws accused of poisoning over dowry
मृतका खुशबू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जोधपुर शहर के पावटा क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। शुक्रवार को मथुरादास माथुर अस्पताल में इलाज के दौरान विवाहिता ने दम तोड़ दिया। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। फिलहाल परिजन अस्पताल की मोर्चरी के बाहर न्याय की मांग को लेकर बैठे हैं, वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

 
इलाज के दौरान अस्पताल में तोड़ा दम
पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान खुशबू (धर्मधारी निवासी) के रूप में हुई है। खुशबू की शादी वर्ष 2022 में हर्षित सिंह पुत्र चंद्रसिंह राजपुरोहित निवासी पिलोवनी, हाल 29 पावटा सी रोड महामंदिर, से हुई थी। गुरुवार रात खुशबू की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे परिजन मथुरादास माथुर अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन



 
शादी के बाद से होती थी प्रताड़ना
खुशबू के भाई इंदरजीत सिंह ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष खुशबू को प्रताड़ित करता था। परिजनों का आरोप है कि ससुराल वाले उस पर दहेज के लिए दबाव डालते थे और उसे मानसिक रूप से परेशान किया जाता था। भाई ने बताया कि खुशबू ने कई बार फोन पर यह बात परिवार को बताई थी। उनका कहना है कि गुरुवार रात उसे जहर दिया गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जैसलमेर बस अग्निकांड: बस क्यों बन गई थी 26 लोगों की चिता? FSL रिपोर्ट में सामने आई आग लगने की वजह, जानें...

 
निष्पक्ष जांच की मांग पर अड़े परिजन
मृतका के परिजन अस्पताल की मोर्चरी के बाहर एकत्र होकर निष्पक्ष जांच और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। खुशबू के भाई इंदरजीत सिंह ने कहा कि हमारी बहन को ससुराल वालों ने शादी के बाद से ही परेशान किया। कल उसे जहर देकर मार डाला गया। हम चाहते हैं कि पुलिस निष्पक्ष जांच करे और दोषियों को सख्त सजा मिले।
 
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट, जांच शुरू
महामंदिर थाना पुलिस के अनुसार परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि घटनाक्रम की पूरी जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यदि किसी की भूमिका संदिग्ध पाई गई तो उसे बख्शा नहीं जाएगा।

यह भी पढ़ें- त्रासदी: खून से लथपथ शवों में खुद के बेटे को न पहचान पाया एंबुलेंस चालक, घर पहुंचा तो खिसकी पैरों तले जमीन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed