{"_id":"67d0e9cab78a6b11360eaeee","slug":"jodhpur-news-jodhpur-firing-case-planned-by-student-leader-sitting-in-dubai-over-old-rivalry-2025-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jodhpur News: पुरानी रंजिश में हुआ जोधपुर फायरिंग कांड, दुबई में बैठे छात्र नेता ने रची थी हमले की साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jodhpur News: पुरानी रंजिश में हुआ जोधपुर फायरिंग कांड, दुबई में बैठे छात्र नेता ने रची थी हमले की साजिश
Wed, 12 Mar 2025 07:26 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Wed, 12 Mar 2025 07:26 AM IST
सार
शहर के बीजीएस इलाके में हनुमान गार्डन के सामने हुई फायरिंग को लेकर पुरानी रंजिश का मामला सामाने आया है। बताया जा रहा है कि दुबई में बैठे छात्रनेता के इशारे पर यह सारी वारदात हुई है। मामले में पुलिस ने पांच संदिग्धों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कल जोधपुर के BJS इलाके में हुई फायरिंग के मामले में नई जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते इस घटना को अंजाम दिया गया। आरोप है कि दुबई में बैठे छात्र नेता के इशारे पर युवक पर गोली चलाई गई। गोली घायल युवक की रीढ़ की हड्डी में लगी, जिसे ऑपरेशन कर निकाला जाएगा।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सोमवार रात को BJS कॉलोनी निवासी दिगंबर सिंह पर पावटा सी रोड स्थित हनुमान गार्डन के सामने फायरिंग की गई थी। बदमाशों ने उसकी कार रुकवाकर गोली चलाई, जो कंधे के पास से होते हुए रीढ़ की हड्डी में जा लगी। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में दोनों बदमाश वारदात के बाद भागते हुए दिखाई दिए।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही महामंदिर थाना अधिकारी और एसीपी हेमंत कलाल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने एफएसएल टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए। घायल युवक का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
पुलिस ने मंगलवार को पांच संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया और फायरिंग करने वाले बदमाशों की पहचान कर उनकी तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी की। पूछताछ में सामने आया कि करीब एक महीने पहले दुबई जाने से पहले छात्र नेता जेठू सिंह ने इस हमले की पूरी योजना बनाई थी। वह दुबई में रहते हुए भी बदमाशों से लगातार संपर्क में था और उसी के इशारे पर फायरिंग की गई।
बताया जा रहा है कि बीती 20 अगस्त को रातानाडा भाटी चौराहे के पास छात्र नेता जेठू सिंह पर तीन नंबर हॉस्टल में हमला हुआ था। इस मामले में ओम सिंह मुंजासर, दिगंबर सिंह समेत अन्य आरोपियों ने लोहे के पाइप से उसकी बेरहमी से मारपीट की थी। आरोपियों ने इस हमले का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया था। जानलेवा हमले के इस मामले में गिरफ्तार बदमाशों को जेल भेज दिया गया था।
कुछ दिन पहले ही दिगंबर सिंह जेल से रिहा हुआ था, जिस पर जेठू सिंह के साथियों की नजर बनी हुई थी। सोमवार रात को इन्हीं लोगों ने मौका देखकर उस पर फायरिंग कर दी गई। पुलिस अब मामले की गहराई से जांच कर रही है और मुख्य आरोपी सहित अन्य बदमाशों की तलाश जारी है।