{"_id":"66e44f8704eb2c1722029c60","slug":"jodhpur-news-deputy-cm-diya-kumari-made-announcements-by-paying-tribute-to-the-martyrs-at-khejadli-fair-2024-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jodhpur News: दुनिया के अनोखे मेले में पहुंचीं डिप्टी सीएम दीया कुमारी, शहीदों को श्रद्धांजलि देकर की घोषणाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jodhpur News: दुनिया के अनोखे मेले में पहुंचीं डिप्टी सीएम दीया कुमारी, शहीदों को श्रद्धांजलि देकर की घोषणाएं
Fri, 13 Sep 2024 08:13 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 13 Sep 2024 08:13 PM IST
सार
जोधपुर में खेजड़ली शहीद मेले में पहुंची उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने खेजडली-जाडन सड़क मार्ग निर्माण की घोषणा की है। यह एक ऐसा अनोखा मेला है, जिसकी तुलना दुनिया में किसी से नहीं की जा सकती। आज से 300 साल पहले यहां खेजड़ी के पेड़ों को कटने से बचाने के लिए 363 लोगों ने अपने सर कटवा दिए थे।
विज्ञापन
खेजड़ली शहीद मेले में उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने शुक्रवार को जोधपुर के खेजड़ली शहीद मेले में शिरकत की। उन्होंने मां अमृता देवी शहीद स्मारक पहुंचकर 363 पर्यावरण के लिए बलिदान देने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने गुरु जम्भेश्वर भगवान के मंदिर में पूजा अर्चना की एवं प्रदेश के खुशहाली के लिए कामना की।
विज्ञापन
363 लोगों ने शहादत देकर जीव रक्षा का संदेश दिया
दीया कुमारी ने संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण एवं जीवरक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले शहीदों की पावन धरा को नमन करती हूं। उन्होंने कहा ‘पेड़ हैं तो जल है, जल है तो कल है’ इस विचार को हम आज समझ रहे है किंतु आज से लगभग 300 वर्ष पूर्व मां अमृता देवी सहित 363 लोगों ने शहादत देकर पर्यावरण संरक्षण एवं जीव रक्षा का संदेश दिया।
विज्ञापन
मां अमृता देवी का भव्य स्मारक बनाएंगे
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व पटल पर्यावरण संरक्षण एवं जीव रक्षा के साथ पृथ्वी को सुरक्षित बनाने के कृत संकल्पित होकर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा वर्ष 2047 तक ‘विकसित भारत’ के निर्माण में पर्यावरण का सर्वाधिक योगदान होगा। दीया कुमारी ने कहा गुरु जम्भेश्वर भगवान के आदर्शों पर चलकर बिश्नोई संप्रदाय पर्यावरण की रक्षा कर प्रकृति को बचाकर मानव सेवा के लिए कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि बजट घोषणा के अनुरूप हम मां अमृता देवी का भव्य स्मारक बनाएंगे।
विज्ञापन
'शहीद अमृतादेवी बिश्नोई सड़क मार्ग' की घोषणा
उप मुख्यमंत्री ने जोधपुर-खेजड़ली-जाडन फोर लेन सड़क मार्ग निर्माण की घोषणा की और कहा इस सड़क मार्ग का नाम 'शहीद अमृतादेवी बिश्नोई सड़क मार्ग' होगा। संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने संबोधित करते हुए कहा कि मारवाड़ के लोगों के लिए खेजड़ी का वृक्ष किसी वरदान से कम नहीं है, हमें इसके संरक्षण एवं संवर्धन की आवश्यकता है। खेजड़ी से प्राप्त लघु वन उपज से किसानों को आर्थिक संबल भी मिलता है। उन्होंने खेजड़ली बलिदान एवं पर्यावरण संरक्षण के इतिहास से आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया।