{"_id":"662fc131de5ebafafb058444","slug":"jodhpur-news-congress-candidate-uchirada-gave-controversial-statement-on-the-arrest-of-workers-2024-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jodhpur News: कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी पर कांग्रेस प्रत्याशी का विवादित बयान, बोले- उंगुली उठाई तो काट देंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jodhpur News: कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी पर कांग्रेस प्रत्याशी का विवादित बयान, बोले- उंगुली उठाई तो काट देंगे
Mon, 29 Apr 2024 09:18 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 29 Apr 2024 09:18 PM IST
सार
फलोदी के पोलिंग बूथ पर मतदान के दिन दो गुटों के बीच कहासुनी के बाद पथराव हो गया था। इसके चलते करीब एक घंटे तक मतदान रुका रहा था। कांग्रेस के 11 कार्यकर्ताओं को शांतिभंग में गिरफ्तार कर लिया गया था।
विज्ञापन
लोगों को संबोधित करते करण सिंह उचियारड़ा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस के किसी भी आदमी पर अंगुली उठाई तो उसका जवाब अंगुली काटकर दिया जाएगा। उचियारड़ा का एक वीडियो सोमवार दोपहर सोशल मीडिया पर शेयर हुआ। वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह रविवार शाम करीब 5.30 बजे का फलौदी थाने का है।
विज्ञापन
जोधपुर से कांग्रेस प्रत्याशी करण सिंह उचियारड़ा ने फलोदी के बैंगटीकला पोलिंग बूथ पर हुई झड़प के मामले में पुलिस-प्रशासन पर आरोप लगाया है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मारपीट करने वाले पुलिसकर्मियों के निलंबन की मांग की। 26 अप्रैल को हुई वोटिंग के दिन 14 कांग्रेसियों को हिरासत में लेने के मामले को लेकर रविवार को उचियारड़ा फलोदी थाने पहुंचे थे। यहां उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ धरना दिया था।
विज्ञापन
रविवार देर रात एएसपी विक्रम सिंह भाटी के साथ वार्ता के बाद धरना खत्म करने पर सहमति बनी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की रिपोर्ट पर मामला दर्ज करने, कार्यकर्ताओं से मारपीट करने वाले पुलिसकर्मी को निलंबित करने और निष्पक्ष जांच करने का आश्वासन देने पर धरना समाप्त हुआ था।
विज्ञापन
एक धर्म सिर्फ कांग्रेस
धरने के दौरान उचियारड़ा ने बैठे कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि न तो मुसलमान न हिंदू न सिख न ईसाई हमारा एक धर्म सिर्फ कांग्रेस है। मैं राजपूत हूं और जुबान देता हूं किसी को नहीं छोडूंगा। अगर भगत सिंह जान दे सकते हैं तो करण सिंह लोकतंत्र को जिंदा रखने के लिए डंडे खा सकता है, जेल जा सकता है।
न्याय नहीं तो कानून हाथ में लेना पड़ेगा
उचियारड़ा ने कहा कि अगर वे (पुलिस) न्याय सम्मत बात नहीं कर सकते तो हम भी न्याय सम्मत बात नहीं करेंगे। अगर आप (पुलिस) जैसे लोग न्याय नहीं करेंगे तो कानून हाथ में लेना पड़ेगा, मैं साफ कह रहा हूं।
एसपी ने यहां आने को मजबूर किया
कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा कि मैंने जिला कलेक्टर, एसपी, आईजी और आला नेताओं ने बात की, लेकिन कोई रास्ता नहीं निकला। इसलिए हमें धरना देना पड़ा। जिस बूथ पर कांग्रेस का 90 प्रतिशत वोट हो उस बूथ पर बाहर से आए लोगों को पकड़ा नहीं और हमारे कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। यह अन्याय नहीं होने देंगे।
इनको चुल्लू भर पानी में डूब मरना चाहिए
उचियारड़ा ने कहा कि मैं चाहता था, मुझे फलोदी नहीं जाना पड़े। मेरे बिना जाए ही काम हो जाए, लेकिन इस एसपी (पूजा अवाना) ने मुझे मजबूर किया है। मैं यहां आऊ और धरने पर बैठूं। धारा 144 सिर्फ हमारे लिए लगाई गई थी। इनको चुल्लू भर पानी में डूब मरना चाहिए।
क्या है मामला
26 अप्रैल को फलोदी के बैंगटीकला पोलिंग बूथ पर दो गुटों के बीच कहासुनी के बाद पथराव हो गया था। इसके चलते करीब एक घंटे तक मतदान रुका रहा था। कांग्रेस के 11 कार्यकर्ताओं को शांतिभंग में गिरफ्तार कर लिया गया था। पथराव के बाद पुलिस ने कांग्रेस के तीन कार्यकर्ताओं को जानलेवा हमले में गिरफ्तार किया था।