फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Jodhpur News: Bulldozer Action on Illegal Encroachment in Keru; 27 Shops Demolished, 5 Bighas of Land Freed

Jodhpur News: ग्राम केरू में अवैध अतिक्रमण पर चला पीला पंजा, 27 पक्की दुकानें ध्वस्त, 5 बीघा जमीन मुक्त कराई

Wed, 26 Mar 2025 07:57 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Wed, 26 Mar 2025 07:57 AM IST
सार

जैसलमेर रोड पर केरू ग्राम में प्राधिकरण की भूमि पर अनधिकृत रूप से बनी 27 पक्की दुकानों एवं लगभग 5 बीघा भूमि पर किए गए अतिक्रमणों को जेडीए द्वारा ध्वस्त कर हटाया गया।

विज्ञापन
Jodhpur News: Bulldozer Action on Illegal Encroachment in Keru; 27 Shops Demolished, 5 Bighas of Land Freed
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जोधपुर विकास प्राधिकरण आयुक्त उत्साह चौधरी के निर्देशानुसार प्राधिकरण के अतिक्रमण निरोधक दस्ते द्वारा अवैध निर्माणों, अवैध कॉलोनियों, पार्किंग के इतर निर्मित बहुमंजिला इमारतों एवं विभिन्न अन्य अतिक्रमणों पर नियमित रूप से कार्रवाई की जा रही है। प्राधिकरण दस्ते द्वारा मंगलवार को मुख्य जोधपुर जैसलमेर हाईवे ग्राम केरू के खसरा संख्या 812 व 1256 में प्राधिकरण की भूमि पर किए गए अतिक्रमणों को ध्वस्त किया गया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Hanumangarh News:  बैंक द्वारा सीज किए मकानों के ताले तोड़े, किसान नेता सहित आठ लोगों पर मामला दर्ज
विज्ञापन


जेडीए दस्ते द्वारा जैसलमेर हाईवे ग्राम केरू के खसरा संख्या 812 व 1256 का निरीक्षण किया गया। दस्ते द्वारा मौका निरीक्षण करते हुए उक्त खसरों में प्राधिकरण की भूमि पर अनधिकृत रूप से 27 पक्की दुकानों एवं लगभग 5 बीघा भूमि पर किए गए अतिक्रमणों को तीन जेसीबी व दो ट्रैक्टर की सहायता से ध्वस्त कर हटाया गया तथा अतिक्रमण मुक्त भूमि पर जोधपुर विकास प्राधिकरण के साइन बोर्ड लगाए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्रवाई के दौरान प्रवर्तन अधिकारी जोगेन्द्रसिंह चौधरी, प्रवीण गहलोत, भू-अभिलेख निरीक्षक किशोर सिंह, प्रवर्तन निरीक्षक अनिल शर्मा, योगेश गहलोत, पटवारी दुर्गा महला, राहुल बोयत, राजस्व पटवारी केरू दमाराम, एसएचओ सुरेश पोटलिया पुलिस थाना राजीव गांधी नगर व पुलिस लाइन का जाप्ता मय जेडीए दस्ता मौजूद रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed