Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   jodhpur medical college ragging 19 senior mbbs students suspended boss pressure anti ragging action

राजस्थान: जूनियर्स पर रौब झाड़ना पड़ा भारी, खुद को बॉस कहलवाने वाले 19 सीनियर छात्रों पर गिरी गाज

Tue, 03 Nov 2026 08:52 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Tue, 03 Nov 2026 08:52 AM IST
सार

राजस्थान के जोधपुर स्थित डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज में रैगिंग के मामले में 19 सीनियर विद्यार्थियों को निलंबित कर दिया गया है। एमबीबीएस-2026 बैच के जूनियर छात्रों ने राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग से शिकायत की थी कि सीनियर विद्यार्थी परिचय के नाम पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहे थे और खुद को 'बॉस' कहलवाने का दबाव बना रहे थे।

विज्ञापन
jodhpur medical college ragging 19 senior mbbs students suspended boss pressure anti ragging action
जोधपुर मेडिकल कॉलेज के 19 सीनियर छात्र सस्पेंड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के जोधपुर स्थित डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज में रैगिंग के मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। एमबीबीएस के जूनियर विद्यार्थियों के साथ अभद्र व्यवहार और उत्पीड़न की शिकायत मिलने के बाद कॉलेज की एंटी-रैगिंग समिति की सिफारिश पर 19 सीनियर विद्यार्थियों को निलंबित कर दिया गया है। इनमें से 14 विद्यार्थियों को एक महीने और पांच विद्यार्थियों को तीन महीने के लिए सस्पेंड किया गया है। जांच में विद्यार्थियों को रैगिंग और अनुशासनहीनता में शामिल पाया गया।

विज्ञापन

जूनियर छात्रों ने राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग से की थी शिकायत

मामला एमबीबीएस-2026 बैच के जूनियर विद्यार्थियों की शिकायत के बाद सामने आया। जूनियर छात्रों ने शुक्रवार को राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) को ईमेल भेजकर सीनियर विद्यार्थियों पर रैगिंग और उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। शिकायत के मुताबिक, सीनियर छात्र परिचय कराने के नाम पर जूनियर विद्यार्थियों के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहे थे। इतना ही नहीं, उन पर खुद को 'बॉस' कहलवाने का अनुचित दबाव भी बनाया जा रहा था। जूनियर विद्यार्थियों ने अपनी शिकायत में चार से पांच सीनियर छात्रों के नाम भी बताए थे। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग ने शुक्रवार शाम ही शिकायत की जानकारी मेडिकल कॉलेज प्रशासन को भेज दी। इसके बाद कॉलेज प्रबंधन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन

एंटी-रैगिंग समिति ने मोबाइल फोन की भी जांच की

शिकायत मिलने के तुरंत बाद कॉलेज प्रशासन ने एंटी-रैगिंग समिति की आपात बैठक बुलाई। इसमें शिकायत में नामित सीनियर विद्यार्थियों को तलब किया गया। समिति के सदस्यों ने आरोपित विद्यार्थियों का पक्ष सुना और मामले की जांच के दौरान उनके मोबाइल फोन भी खंगाले। जांच पूरी होने के बाद समिति ने जूनियर विद्यार्थियों के आरोपों को सही पाया। साथ ही संबंधित सीनियर छात्रों के व्यवहार को गंभीर अनुशासनहीनता माना। इसके बाद समिति ने विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर कॉलेज प्रशासन को सौंपी और सख्त कार्रवाई की सिफारिश की।

विज्ञापन
विज्ञापन

14 छात्र एक महीने और पांच तीन महीने के लिए निलंबित

एंटी-रैगिंग समिति की सिफारिश पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. बीएस जोधा ने निलंबन का आदेश जारी किया। इसके तहत 14 विद्यार्थियों को एक महीने के लिए अकादमिक गतिविधियों, क्लिनिकल पोस्टिंग और शिक्षण कार्यक्रमों से बाहर कर दिया गया है। निलंबन की अवधि में इन विद्यार्थियों के छात्रावास, पुस्तकालय और वाचनालय की सुविधाओं के इस्तेमाल पर भी रोक लगा दी गई है। वहीं, मामले में अधिक संलिप्तता पाए जाने पर पांच अन्य विद्यार्थियों को तीन महीने के लिए निलंबित किया गया है। प्राचार्य डॉ. बीएस जोधा ने स्पष्ट किया कि कॉलेज में अनुशासनहीनता और रैगिंग जैसी गतिविधियों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed