फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Jodhpur Jewelery worth lakhs stolen from Bhungra blast victim house

Jodhpur: भूंगरा ब्लास्ट पीड़ित के घर से लाखों रुपये के जेवरात चोरी, कानून व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग

Fri, 23 Dec 2022 08:53 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 23 Dec 2022 08:53 PM IST
सार

राजस्थान के जोधपुर जिले में शेरगढ़ इलाके के भूंगरा गांव में 8 दिसंबर को एक शादी समारोह के दौरान सिलेंडर फटने से विस्फोट हुआ था और घर में आग लग गई थी। हादसे में 50 से ज्यादा लोग झुलस गए थे। अब तक एक के बाद एक कुल 35 लोग काल के गाल में समा गए।

विज्ञापन
Jodhpur Jewelery worth lakhs stolen from Bhungra blast victim house
पीड़ित के घर चोरी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जोधपुर जिले में शेरगढ़ थाना इलाके के भूंगरा गांव में हुई गैस सिलेंडर विस्फोट त्रासदी के पीड़ित परिवारों को सरकार, समाज और संस्थाओं से आर्थिक संबल दिया जा रहा है, लेकिन चोरों की नजर इन परिवारों पर भी है। 21 दिसंबर की रात इस हादसे के एक पीड़ित परिवार के घर पर चोरों ने धावा बोलकर सोना-चांदी और नकदी सहित अन्य सामान ले गए। इसको लेकर शेरगढ़ थाने में मामला दर्ज करवाया गया है।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीते 8 दिसंबर को सगत सिंह के पुत्र सुरेंद्र की शादी में शामिल होने मनोहर सिंह का परिवार आया था और उस हादसे में मनोहर सिंह की पत्नी किरण कंवर की मौत हो गई। मनोहर सिंह का घर घटनास्थल से करीब 5-6 किलोमीटर दूर है, जबकि पैतृक निवास सगत सिंह के घर के पास है। ऐसे में किरण कंवर की मौत के बाद मनेाहर सिंह अपने भाई जेठू सिंह के पास ही रह रहा था। इसी दौरान मनोहर सिंह का मकान बंद था, गुरुवार सुबह उन्हें घर का दरवाजा खुला होने की जानकारी मिली तो वहां पहुंचे तो सभी सामान अस्त-व्यस्त मिला। तब पीड़ित परिवार ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि चोर घर से 30 तोला सोना, आधा किलो चांदी और दो लाख नगद रुपये ले गए। मामले में शेरगढ़ थाना पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


35 लोग तोड़ चुके दम...
जोधपुर जिले में शेरगढ़ अनुमंडल के भूंगरा गांव में 8 दिसंबर को एक शादी समारोह के दौरान रसोई गैस सिलेंडर फटने से विस्फोट हुआ था और घर में आग लग गई थी, फलस्वरूप 50 से ज्यादा लोग झुलस गए थे। झुलसे लोगों में दूल्हा सुरेंद्र सिंह और उसके माता-पिता समेत परिवार के अन्य सदस्य भी शामिल थे। दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि 33 घायल एक के बाद एक इलाज के दौरान दम तोड़ते गए। कुल 35 लोगों की मौत अब तक हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ितों के लिए हुआ था प्रदर्शन...
भूंगरा त्रासदी पीड़ितों के लिए राज्य सरकार से मुआवजे की मांग को लेकर कई विधायक, सांसद और अन्य नेताओं ने बीते रविवार को शहर में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया। राजस्थान के कई जिलों से हजारों लोग इस सर्वसमाज के धरने में शामिल होने पहुंचे थे। इस मामले में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मृतकों के आश्रितों को 20 लाख रुपये, घायलों को पांच लाख रुपये समेत मृतक के आश्रित सदस्य को संविदा पर नौकरी देने के निर्देश दिए।



राज्य में कानून-व्यवस्था दुरुस्त करे सरकार’
भूंगरा गैस दुखांतिका के पीड़ित के घर चोरी की घटना को लेकर केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने राजस्थान सरकार से कानून व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की। शुक्रवार को ट्वीट कर शेखावत ने कहा, इस घटना को एक सामान्य चोरी के रूप में न देखा जाए। इससे अपराधियों के इरादे पता चलते हैं कि वे भूंगरा गैस दुखांतिका के पीड़ितों को मिलने वाली मदद पर भी नजरें गड़ाए बैठे होंगे। उन्होंने कहा कि सरकार से एक बार फिर विनती है कि कृपया कानून-व्यवस्था को दुरुस्त करे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed