फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Jodhpur Gajendra Singh Shekhawat reached Jyotiba Phule Park and offered floral tributes

Jodhpur News: केंद्रीय मंत्री शेखावत ने ज्योतिबा फुले पार्क पहुंच पुष्पांजलि अर्पित की, ईद की दी मुबारकबाद

Thu, 11 Apr 2024 06:41 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 11 Apr 2024 06:41 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री ने जन्मोत्सव पर ज्योतिबा फुले पार्क पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित की। साथ ही महादेव का अभिषेक किया और मुस्लिम भाइयों को ईद की मुबारकबाद दी।

विज्ञापन
Jodhpur Gajendra Singh Shekhawat reached Jyotiba Phule Park and offered floral tributes
गजेंद्र सिंह शेखावत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जोधपुर में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री व भाजपा प्रत्याशी गजेंद्र सिंह शेखावत ने गुरुवार सुबह नागौरी गेट स्थित श्री गोवर्धन नाथ जी मंदिर पहुंचे और धर्मपत्नी नोनद कंवर के साथ महादेव का अभिषेक किया। महात्मा ज्योतिबा फुले के जन्मोत्सव पर शेखावत ने महामंदिर चौराहे पर श्री ज्योतिबा फुले पार्क पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित की।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मोदी जी ने सभी के जीवन में परिवर्तन लाने का कार्य किया है। उनका संकल्प है कि 2047 तक देश को विकसित बनाना है। माली संस्थान जोधपुर, लायन्स क्लब जोधपुर मंडोर की संयुक्त मेजबानी में आयोजित कार्यक्रम में जोधपुर शहर जिला अध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा, पूर्व जेडीए चेयरमैन डॉ. महेन्द्र सिंह राठौड़, पूर्व जिला अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह कच्छवाह सहित अनेक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। ईद उल फितर पर शेखावत चालू गेट स्थित बड़ी ईद पहुंचकर मुस्लिम भाइयों से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।
विज्ञापन


शेखावत ने कुड़ी स्थित महादेव वाटिका में जाट समाज के वरिष्ठजनों की सभा में संवाद किया। सभी ने भाजपा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी पर विश्वास जताया। सभी ने कहा कि मोदी जी देश को दुनिया का सिरमौर बना सकते हैं। जाट समाज के गणमान्य लोगों ने शेखावत का स्वागत किया। राजस्थान जाट महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश चौधरी, भाजपा युवा मोर्चा देहात अध्यक्ष अरविन्द बर्रा, सादेवाराम कुडिया, पूर्व उपाध्यक्ष शहर जिला भाजपा जोधपुर पारस सारण, हरिराम चौधरी, सरपंच प्रकाश चौधरी, एडवोकेट पेमाराम सांगवा, शिवराम, हेमाराम चौधरी, सूरजभान लाखलान, चेनाराम चौधरी, मनीष सारण, पुनाराम, भंवर सिंह चौधरी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। वहीं, बुधवार रात शेखावत भगवा महोत्सव समिति जोधपुर की ओर से आयोजित विशाल भगवा रैली में शामिल हुए। चेटीचण्ड महोत्सव पर भगवान झूलेलाल की झांकी के दर्शन किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व विधायक से की मुलाक़ात
भाजपा की वरिष्ठ नेता, पूर्व विधायक सूर्यकांता व्यास मेरे लिये पूज्य हैं। उनका सदा सम्मान किया है और उनसे आशीर्वाद पाया है। आज़ उनके निवास पर लोकसभा चुनाव को लेकर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने हम सभी कार्यकर्ता साथियों से अपना अनुभव बांटा। उनका हम पर विश्वास ऊर्जा प्रदान कर गया। इस बार जीत और भी बड़ी होगी निश्चित ही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed