फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Jodhpur cylinder blast updates society demonstration ended

Rajasthan: जोधपुर सिलेंडर ब्लास्ट में अब तक 35 की मौत, 17 लाख रुपये देने की सहमति पर 10 घंटे बाद खत्म हुआ धरना

Mon, 19 Dec 2022 12:38 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Mon, 19 Dec 2022 12:38 PM IST
सार

जोधपुर सिलेंडर ब्लास्ट के मृतक के आश्रितों को विशेष पैकेज दिलाने की मांग को लेकर लोग धरने पर बैठ गए थे। अब सहमति बनने के बाद समाज के लोग शव को उठाने को तैयार हो गए हैं। जिसके बाद सोमवार को शवों का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

विज्ञापन
Jodhpur cylinder blast updates society demonstration ended
जोधपुर सिलेंडर ब्लास्ट - फोटो : Social Media

विस्तार

जोधपुर सिलेंडर ब्लास्ट हादसे में अब तक 35 लोगों की मौत हो चुकी है। पीड़ित परिवार को विशेष आर्थिक पैकेज देने की मांग को लेकर समाज के लोग 10 घंटे से धरने पर बैठे थे। कई दौर की वार्ता के बाद रविवार रात को धरना खत्म हो गया और प्रदर्शनकारी शव उठाने को तैयार हो गए।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार जोधपुर संभागीय आयुक्त कैलाशचंद मीणा के अनुसार वार्ता के दौरान प्रत्येक मृतक के परिवार को 17-17 लाख रुपये देने की बात पर सहमति बनी है। कैलाशचंद मीणा ने बताया कि 17 लाख रुपये की सहायता राशि में 2-2 लाख रुपये मुख्यमंत्री सहायता कोष, 2-2 लाख रुपये प्रधानमंत्री राष्ट्रीय आपदा कोष, 2-2 लाख रुपए गैस कंपनी की ओर से और 6-6 लाख रुपये गैस कंपनी के इंश्योरेंस पॉलिसी के तहत और 5-5 लाख रुपये मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना के तहत दिए जाएंगे। इसके साथ ही पीड़ित परिवार के एक परिजन को आर्थिक नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया गया है।

विज्ञापन


सीएम गहलोत से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल
प्रदर्शनकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मिलने अलवर भी जाएगा। वे सीएम गहलोत से घायलों को आर्थिक मदद देने और अपनी अन्य मांगों पर बातचीत करेंगे। वहीं रात को हुए समझौते के बाद प्रदर्शनकारियों ने मोर्चरी में रखे सभी 10 शवों को उठाने की सहमति दे दी। सोमवार को सभी शव भूंगरा पहुंचने पर अंतिम संस्कार किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि आठ दिसंबर को जोधपुर के शेरगढ़ के भूंगरा गांव में बरात निकलने से पहले सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में 63 लोग घायल हो गए थे। जिसमें 51 लोगों को जोधपुर के महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उसके बाद एक के बाद एक लोग दम तोड़ते चले गए। अब तक 35 लोगों की मौत हो चुकी है। 11 लोग अभी भी जिंदगी मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed