फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Jodhpur cylinder blast updates deceased family protested for compensation

Rajasthan: जोधपुर सिलेंडर ब्लास्ट के पांच और घायल मरे, कुल 32 की मौत, अब दुआ-बस यहीं थम जाए मौत का सिलसिला

Fri, 16 Dec 2022 11:32 AM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Fri, 16 Dec 2022 11:32 AM IST
सार

जोधपुर सिलेंडर ब्लास्ट में गुरुवार को मौत के बाद मृतकों के परिजनों ने अस्पताल के बाहर प्रदर्शन किया और धरने पर बैठ गए। परिजनों ने सरकार की ओर से घोषणा की गई मुआवजे राशि को कम बताया है। वे मृतकों के परिजनों को 50 लाख रुपये देने की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
Jodhpur cylinder blast updates deceased family protested for compensation
दूल्हा अपने माता-पिता के साथ - फोटो : Social Media

विस्तार

जोधपुर सिलेंडर ब्लास्ट में मरने वालों का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। गुरुवार को चार और मरीजों ने दम तोड़ दिया। वहीं शुक्रवार सुबह एक मरीज की मौत हो गई। जिसके बाद इस भयावह ब्लास्ट में कुल 32 लोगों की जान चली गई। अब भूंगरा गांव के ग्रामीणों की एक ही प्रार्थना है कि मौत का तांडव यहीं पर थम जाए। 

विज्ञापन

Jodhpur cylinder blast updates deceased family protested for compensation
घर में रखी गाड़ियां भी जल गईं - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि आठ दिसंबर की रात को भूंगरा गांव में शादी थी। बरात निकलने ही वाली थी कि सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। इस सिलेंडर विस्फोट में 60 से अधिक लोग झुलस गए थे। उसके बाद मौत का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। दूल्हे के पिता, मां और भतीजे सहित कई लोगों को जान चली गई। इस दुखांतिका में सबसे अधिक बच्चों और महिलाओं की जान गई हैं। वहीं गुरुवार को 40 साल की अनंची कंवर, 57 साल की सुगन कंवर, 29 साल की रसाल कंवर, धांपू और सुगन की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

Jodhpur cylinder blast updates deceased family protested for compensation
पांच दिन से गांव में लाशों का आना जारी - फोटो : Social Media

भूंगरा गांव में मातम पसर गया है। हर कोई यही कह रहा है कि उन्होंने आज तक ऐसा भयानक हादसा नहीं देखा। पिछले पांच दिनों से गांव में रोज लाशें आ रही हैं। दूल्हे के परिवार पर तो दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दूल्हा सुरेंद्र भी हादसे में घायल है। वहीं उसका एक भाई अंत्येष्टि करने के लिए गांव में ही रुका हुआ है। वह घायलों को देखने अस्पताल तक नहीं जा पा रहा। 

विज्ञापन

Jodhpur cylinder blast updates deceased family protested for compensation
परिजनों के साथ धरने पर बैठे राजेंद्र राठौड़ - फोटो : Social Media

अस्पताल के बाहर परिजनों का प्रदर्शन
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार जोधपुर ब्लास्ट में गुरुवार को चार मौतें हुईं। जिसके बाद मृतकों के परिजनों ने शव लेने से इंकार कर दिया। वे अधिक मुआवजा राशि और सरकारी नौकरी की मांग को लेकर एमजी अस्पताल के बाहर प्रदर्शन करने लगे। परिजनों के साथ शेरगढ़ से कांग्रेस विधायक मीना कंवर और भोपालगढ़ से आरएलपी विधायक पुखराज गर्ग भी इस दौरान मौजूद रहे। इसके बाद नेता उप प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ भी धरने पर बैठ गए। उन्होंने सरकार के मुआवजे को नाकाफी बताया और 20 करोड़ राशि देने की मांग की।

परिजनों ने की 50 लाख रुपये की मुआवजे की मांग

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हादसे में मरने वालों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये, घायलों को एक-एक लाख रुपये और चिरंजीवी योजना के तहत पांच लाख रुपये की घोषणा की है। अब प्रदर्शनकारी घायलों के लिए 25 लाख रुपये और मृतकों के परिजनों के लिए 50 लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed