फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Jodhpur CP Joshi says Inviting terrorist organization PFI for suggestions in Gehlot Mission 2030 is Mughal thi

Jodhpur: CP जोशी ने कहा- गहलोत के मिशन 2030 में आतंकवादी संगठन PFI को सुझाव के लिए निमंत्रण देना मुगलिया सोच

Thu, 05 Oct 2023 10:12 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 05 Oct 2023 10:12 PM IST
सार

जोधपुर में पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के दौरान राजस्थान बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने गहलोत सरकार पर जमकर जुबानी हमला बोला। उन्होंने कहा, सीएम अशोक गहलोत का मिशन 2030 विमोचन कार्यक्रम में आतंकवादी संगठन पीएफआई को सुझाव के लिए निमंत्रण देना मुगलिया सोच है।

विज्ञापन
Jodhpur CP Joshi says Inviting terrorist organization PFI for suggestions in Gehlot Mission 2030 is Mughal thi
सीपी जोशी और अशोक गहलोत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के जोधपुर जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को 5,900 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया। लोकार्पण कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विशाल आमसभा को संबोधित किया।

विज्ञापन


इस अवसर पर बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने स्वागत भाषण देते हुए कहा, मिशन 2030 का विजन डॉक्यूमेंट जारी करने के लिए प्रदेश के मुखिया ने राजस्थान के कई स्वयंसेवी संस्थाओं को आमंत्रित किया है। उसमें पीएफआई जैसे आतंकवादी संगठन को भी राजस्थान के विकास में योगदान के लिए सुझाव देने के लिए बुलाया है, जो लिस्ट में 43वें नंबर पर हैं। इन्हें भूलना नहीं चाहिए कि मारवाड़ की भूमि ने मुगलिया सल्तनत को अनेक बार धूल चटाई है। अब इस मुगलिया सोच वाली सरकार को जनता ऐसा सबक सिखाएगी कि यह सनातन धर्म और भगवा ध्वज का अपमान करना भूल जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने पौने पांच साल किसान, युवा और महिलाओं को खून के आंसू रूलाया, भगवा ध्वज का अपमान करवाया। महिला दुष्कर्म और दलितों पर अत्याचार के रिकॉर्ड बनते रहे और अब राजस्थान के मुखिया मिशन और विजन को बात कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीपी जोशी ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जोधपुर सहित चित्तौड़गढ़, अजमेर, बीकानेर, दौसा, नाथद्वारा और आबूरोड सहित राजस्थान में पिछले दो महीने में जितने विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया है, इतना विकास कार्य तो कांग्रेस राज के 60 साल में भी नहीं हुए। इसलिए जनता कहती है कि मुखिया मुख सों चाहिए, खान पान को एक, पालै पोसै सकल अंग, तुलसी सहित विवेक।


जोशी ने कहा, देश का मुखिया वह होता है, जो दुनिया में सिरमौर बना देता है, गरीब कल्याण की बात करता है, सभी को साथ लेकर चलता है। इसलिए देश की जनता सपने नहीं हकीकत बुनती है। इसलिए मोदी को चुनती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काम और परिणाम बोलता है, इसलिए जनता उन्हें स्नेह करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed