फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Jodhpur CM Gehlot birthday poster but name missing poster became topic of discussion

Jodhpur: सीएम गहलोत के जन्मदिन के पोस्टर, लेकिन नाम गायब, पोस्टर बना चर्चा का विषय, किरकिरी हुई तो उतरवाए

Mon, 17 Apr 2023 08:52 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 17 Apr 2023 08:52 PM IST
सार

जोधपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के जन्मदिन की बधाई के पोस्टर लगा दिए। ये पोस्टर चर्चा का विषय बन गए। मुख्यमंत्री को बधाई देने की होड़ में पोस्टर पर सीएम गहलोत का नाम लिखना ही भूल गए। सोशल मीडिया पर पोस्टर लगाने वालों को जमकर ट्रोल किया गया।

विज्ञापन
Jodhpur CM Gehlot birthday poster but name missing poster became topic of discussion
सीएम गहलोत के जन्मदिन के पोस्टर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जोधपुर शहर में इन दिनों एक पोस्टर शहर में काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। यह पोस्टर जोधपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के जन्मदिन की बधाई के देने के लिए लगाया है। मुख्यमंत्री को बधाई देने की होड़ में पोस्टर पर सीएम गहलोत का नाम लिखना ही कांग्रेस नेता शायद भूल गए या यह स्ट्रेटजी का हिस्सा है। सोशल मीडिया पर यह पोस्टर काफी वायरल भी हो रहा है और शहर में इसकी चर्चाएं भी हो रही हैं।

विज्ञापन


जोधपुर में सीएम गहलोत के जन्मदिन तीन मई से पहले लगे पोस्टर्स की चर्चाएं हैं। सोशल मीडिया पर पोस्टर लगाने वालों को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। पोस्टर से किरकिरी होते देख अब पोस्टर सभी जगह से उतरवा दिए गए हैं। पोस्टर में भावी मुख्यमंत्री लिख कर आगे खाली जगह छोड़ी गई थी। मुख्यमंत्री का नाम नहीं लिखा था। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जन्मदिन तीन मई को है। 
विज्ञापन


जन्मदिन की बधाई देने के लिए शहर भर में पोस्टर लगाने की शुरुआत हो चुकी है। चर्चित पोस्टर में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की फोटो तो लगी थी, लेकिन नाम गायब था। पोस्टर पर लिखा था, भावी चौथी बार के मुख्यमंत्री श्री.......जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। हालांकि, सीएम गहलोत की फोटो लगी थी, लेकिन नाम की जगह को खाली छोड़ने से क्रिएटिविटी की जगह किरकिरी हो गई। जिला कांग्रेस उत्तर के अध्यक्ष सलीम खान ने कहा कि यह मानवीय भूल है। भूलवश मुख्यमंत्री का नाम नहीं लिखा। फोटो उन्हीं का है और तीन मई को बर्थडे भी सीएम का ही है। जिन्होंने पोस्टर लगाए हैं, उन्होंने भूल स्वीकार कर ली है और पोस्टर हटवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम को पोस्टर लगाकर बधाई दी...
डीसीसी जिला उपाध्यक्ष और एनबीसी प्रदेश अध्यक्ष नंदलाल सारस्वत और अनुसूचित जाति- जनजाति जोधपुर शहर नेहरू ब्रिगेड कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र पंवार की ओर से पोस्टर को लेकर कहा गया कि पोस्टर में सीएम गहलोत को राजस्थान का शेर बताया और गहलोत की आदमकद फोटो भी लगाई थी। जन्मदिन की बधाई देकर मुख्यमंत्री की फोटो लगाई और श्री....लिखकर डैश-डैश...जगह खाली से छोड़ी, ताकि लोग खुद सोचें कि चौथी बार तो मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ही बन सकते हैं। लेकिन उनकी क्रिएटिविटी को कुछ लोग शायद समझ नहीं पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed