फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Jodhpur Blind Murder; The whole family was cut with an ax on suspicion of brother's murder

जोधपुर हत्याकांड का खुलासा: भाई की हत्या के शक में मासूम समेत पूरे परिवार को कुल्हाड़ी से काटा, फिर लगाई आग

Wed, 19 Jul 2023 10:39 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Wed, 19 Jul 2023 10:39 PM IST
सार

परिवारों में चल रहा था जमीनी विवाद। कुछ समय पहले भैराराम के बेटे तेजाराम की गुजरात के सूरत शहर में संदिग्ध मौत हो गई। हत्या की आशंका के चलते भैराराम के बेटे ने वारदात को अंजाम दिया। 

विज्ञापन
Jodhpur Blind Murder; The whole family was cut with an ax on suspicion of brother's murder
घटना की जानकारी देते डीजीपी उमेश मिश्रा। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

जोधपुर ग्रामीण जिले में थाना ओसियां क्षेत्र के चेराई कस्बे के पास रामनगर गांव में बुधवार को चार लोगों की निर्मम हत्या कर जलाने की घटना का पुलिस ने चार घंटे के अंदर खुलासा कर हत्या के आरोपी पप्पू राम जाट पुत्र भैराराम (19) निवासी चेराई को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


राजस्थान पुलिस के डीजीपी उमेश मिश्रा ने बताया कि घटना की गंभीरता को देख अतिरिक्त महानिदेशक अपराध दिनेश एमएन को ओसिया रवाना किया गया। घटना की सूचना मिलते ही आईजी रेंज जयनारायण शेर, एसपी धर्मेंद्र यादव समेत तमाम पुलिस और प्रशासनिक अमला तुरंत मौके पर पहुंच गया। व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए अतिरिक्त जाब्ता बुलाया गया।
विज्ञापन


डीजीपी उमेश मिश्रा ने बताया कि पुलिस की विभिन्न टीमों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मौके पर डॉग स्क्वायड, फॉरेंसिक, साइबर टीम और डीएसटी की टीम द्वारा आवश्यक साक्ष्य एकत्रित किए हुए। गठित टीमों ने त्वरित कार्रवाई कर मात्र चार घंटे के अंदर मामले का खुलासा कर आरोपी युवक पप्पू राम जाट को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने कहा कि तत्परता से इस जघन्य घटना का खुलासा करने वाली जोधपुर ग्रामीण पुलिस की टीम बधाई की पात्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी रूरल धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि गठित टीम द्वारा आस पड़ोसियों से पूछताछ की गई। रूट के सभी मार्गों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। साइबर टीम और डीएसटी ने तकनीकी डेटाबेस एकत्रित कर संदिग्धों के बारे में संपूर्ण जानकारी प्राप्त की। आसूचना इन तकनीकी डेटाबेस के आधार पर टीम ने संदिग्ध पप्पू राम को दस्तयाब किया। पूछताछ के बाद घटना का खुलासा किया गया।


भाइयों भैराराम और पुनाराम के परिवार के बीच था जमीन विवाद
पूछताछ में सामने आया कि रामनगर निवासी भाइयों भैराराम और पुनाराम के परिवार के बीच जमीनी विवाद चल रहा था। इसी बीच भैराराम के बेटे तेजाराम की संदिग्ध परिस्थितियों में गुजरात के सूरत शहर में मौत हो गई। भैराराम को शक था कि उसके बेटे की हत्या पुनाराम के परिवार द्वारा कराई गई है। इसके चलते विवाद और बढ़ गया। इस रंजिश की वजह से बुधवार सुबह करीब तीन बजे भैराराम का दूसरा बेटा पप्पूराम कुल्हाड़ी लेकर पूनाराम की ढाणी पहुंचा और पुनाराम (55) और उसकी पत्नी भंवरी देवी (50) की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। उसके बाद अंदर सो रही पुत्रवधू धापू (24) और उसकी बेटी मनीषा 6 महीने की भी हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने चारों मृतकों को झोपडे़ में डालकर वहां आग लगा दी और भाग गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed