फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Jodhpur: BJP’s Prasannchand Mehta Elected Mayor with 53 Votes, Congress Gets 46

जोधपुर नगर निगम में कमल खिला: भाजपा के प्रसन्नचंद मेहता बने नए मेयर, बहुमत का आंकड़ा पार कर सोलंकी को हराया

Fri, 25 Sep 2026 02:28 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Fri, 25 Sep 2026 02:28 PM IST
सार

भाजपा के वार्ड 82 के पार्षद प्रसन्नचंद मेहता जोधपुर के नए मेयर चुने गए हैं। मेहता को 53 और सोलंकी को 46 वोट मिले। 100 सदस्यीय निगम में भाजपा ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया।

विज्ञापन
Jodhpur: BJP’s Prasannchand Mehta Elected Mayor with 53 Votes, Congress Gets 46
जोधपुर के नवनिर्वाचित मेयर प्रसन्नचंद मेहता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जोधपुर नगर निगम में महापौर पद के चुनाव में भाजपा के प्रसन्नचंद मेहता निर्वाचित हुए हैं। शुक्रवार को हुए मतदान के बाद मतगणना में मेहता को 53 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र सोलंकी को 46 वोट मिले। 100 सदस्यीय निगम में मेयर बनने के लिए 51 वोट जरूरी थे।

विज्ञापन


मेहता जोधपुर नगर निगम के वार्ड 82 से निर्वाचित पार्षद हैं। भाजपा ने उन्हें महापौर पद के लिए प्रत्याशी बनाया था, जबकि कांग्रेस ने राजेंद्र सोलंकी को मैदान में उतारा था। दोनों के बीच मुकाबला 25 सितंबर को मतदान के साथ तय हुआ।
विज्ञापन


गौरतलब है कि नगर निगम के 100 वार्डों के चुनाव परिणाम में भाजपा के 45 और कांग्रेस के 44 पार्षद निर्वाचित हुए थे। इसके अलावा 10 निर्दलीय और एक आरएलपी पार्षद ने जीत दर्ज की थी। बहुमत के लिए 51 पार्षदों का समर्थन जरूरी था। चुनाव से पहले भाजपा ने सात निर्दलीय पार्षदों के समर्थन का दावा किया था। मतदान के बाद आए परिणाम में मेहता को 53 वोट मिलने से उनके पक्ष में बहुमत का आंकड़ा पार हो गया। कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र सोलंकी को 46 वोट मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: कोटा: 59 बनाम 65... कोटा मेयर चुनाव के नतीजे ने चौंकाया, अनुसुईया गोस्वामी जीतीं; क्रॉस वोटिंग की चर्चा तेज

मतपत्रों की गोपनीयता पर सवाल
मतगणना के बाद कांग्रेस की ओर से मतदान प्रक्रिया पर सवाल भी उठाए गए। कांग्रेस नेता नरेश जोशी ने मतपत्रों पर सीरियल नंबर होने का आरोप लगाते हुए कहा कि इससे गुप्त मतदान की गोपनीयता प्रभावित हो सकती है। प्रसन्नचंद मेहता के महापौर निर्वाचित होने के बाद भाजपा समर्थकों ने नगर निगम और कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर जश्न मनाया। अब कल  26 सितंबर को उपमहापौर पद के लिए चुनाव कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed