{"_id":"69c3eebc93c366a4ff0949ba","slug":"isis-network-busted-in-rajasthan-pakistani-agent-zeeshan-arrested-how-did-he-circulate-radical-content-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान में ISIS नेटवर्क का पर्दाफाश: पाकिस्तानी एजेंट जीशान गिरफ्तार, कैसे फैलाता था कट्टरपंथी सामग्री?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान में ISIS नेटवर्क का पर्दाफाश: पाकिस्तानी एजेंट जीशान गिरफ्तार, कैसे फैलाता था कट्टरपंथी सामग्री?
Wed, 25 Mar 2026 07:48 PM IST
जोधपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: जोधपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 07:48 PM IST
सार
ISIS Agent Busted: जोधपुर में पुलिस ने ISIS से जुड़े सोशल मीडिया नेटवर्क का खुलासा करते हुए 19 वर्षीय जीशान को गिरफ्तार किया। वह ऑनलाइन ग्रुप के जरिए कट्टरपंथी कंटेंट फैलाता था। तकनीकी जांच में अहम साक्ष्य मिले हैं और मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में पाकिस्तानी एजेंट जीशान
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
जोधपुर में आंध्र प्रदेश पुलिस और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में ISIS से जुड़े एक सोशल मीडिया नेटवर्क का खुलासा हुआ है। इस मामले में नई सड़क क्षेत्र निवासी 19 वर्षीय युवक जीशान को गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई में सदर बाजार थाना पुलिस ने भी सहयोग किया।
विज्ञापन
विजयवाड़ा से जुड़ा सुराग, जोधपुर तक पहुंची जांच
जानकारी के अनुसार, आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लेने के बाद पूछताछ में जीशान का नाम सामने आया। इसके बाद विजयवाड़ा पुलिस की टीम जोधपुर पहुंची और सदर बाजार थाना अधिकारी माणक राम की टीम के साथ मिलकर देर रात आरोपी को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सोशल मीडिया के जरिए फैलाया जा रहा था कंटेंट
पुलिस जांच में सामने आया कि जीशान “BENX” नामक ऑनलाइन ग्रुप से जुड़ा हुआ था। इस ग्रुप में कथित तौर पर कट्टरपंथी विचारधारा से संबंधित वीडियो, शॉर्ट क्लिप और वॉयस नोट साझा किए जाते थे। वह ग्रुप में सक्रिय रहते हुए अन्य युवाओं को जोड़ने का प्रयास भी कर रहा था।
पढ़ें- LPG Crisis: राजस्थान की राजधानी में पांच हजार आटो बंद; जयपुर में ट्रांसपोर्ट व्यवस्था पर संकट
एडमिन भूमिका और तकनीकी जांच में खुलासे
जांच के दौरान यह भी सामने आया कि ग्रुप संचालकों ने उसकी परीक्षा ली थी, जिसमें सफल होने के बाद उसे एडमिन बना दिया गया। गिरफ्तारी से पहले आरोपी ने अपने मोबाइल से आपत्तिजनक और देशविरोधी कंटेंट हटाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने तकनीकी सहायता से डेटा रिकवर कर लिया। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि वह करीब दो वर्षों से इस नेटवर्क से जुड़ा हुआ था।
अन्य संदिग्धों की तलाश, जांच जारी
पुलिस फिलहाल आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है। आशंका जताई जा रही है कि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के नाम भी सामने आ सकते हैं। सुरक्षा एजेंसियां मामले के हर पहलू पर नजर बनाए हुए हैं और जांच आगे बढ़ाई जा रही है।