फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   IPL T20 match grand opening ceremony tomorrow in Jodhpur

Rajasthan: RPL T-20 का पहला मैच कल; ओपनिंग सेरेमनी के लिए जोधपुर पहुंचीं जैकलीन फर्नांडिस और सिंगर कनिका कपूर

Sat, 26 Aug 2023 10:51 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 26 Aug 2023 10:51 PM IST
सार

जोधपुर में आरपीएल T-20 मैच ग्रांड ओपनिंग सेरेमनी कल आयोजित होगी। राज्यपाल, सीएम विधानसभाध्यक्ष मौजूद रहेंगे। इस दौरान एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस और सिंगर कनिका कपूर परफोर्मेंस देंगी।

विज्ञापन
IPL T20 match grand opening ceremony tomorrow in Jodhpur
RPL T-20 का पहला मैच कल - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

जोधपुर में आरपीएल T-20 मैच ग्रांड ओपनिंग सेरेमनी रविवार को आयोजित होगी। एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस और सिंगर कनिका कपूर इसमें खास परफोर्मेंस देंगी। राज्यपाल, सीएम विधानसभाध्यक्ष ओपनिंग सेरेमनी में मौजूद रहेंगे। आरसीए अध्यक्ष वैभव गहलोत ने शनिवार को तैयारियों का जायज़ा लिया।

विज्ञापन


राजस्थान प्रीमियर लीग (RPL) का पहला मैच रात 8 बजे से जयपुर इंडियंस और जोधपुर सनराइजर्स के बीच खेला जाएगा। लीग में जयपुर इंडियंस, जोधपुर सनराइजर्स, भीलवाड़ा बुल्स, कोटा चैलेंजर्स, उदयपुर लेक सिटी, सीकर शेखावाटी शोल्डर की टीमें भाग ले रही हैं। प्रदेश में पहली बार होने वाली राजस्थान प्रीमियर लीग की लॉन्चिंग 27 अगस्त को जोधपुर के बरकतुल्ला खां स्टेडियम में होगी। 
विज्ञापन


ग्रांड ओपनिंग सेरेमनी में राज्यपाल कलराज मिश्र, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी मौजूद रहेंगे। इस मौके पर अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस और सिंगर कनिका कपूर परफोर्मेंस देंगी। इस मौके पर आरपीएल के ब्रांड अबेंसेडर कपिल देव मौजूद रहेंगे। आरसीए अध्यक्ष वैभव गहलोत ने शनिवार को आरसीए पदाधिकारियों और आरपीएल के लिए गठित कमेटी के सदस्यों की बैठक लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरसीए अध्यक्ष वैभव गहलोत प्रदेश में पहली बार हो रहे आरपीएल मैच को लेकर खुद मॉनिटरिंग कर रहे हैं। उन्होंने शनिवार दोपहर को पत्रकारों से मुलाकात की और आरपीएल के बारे में चर्चा की। उन्होंने इसके लिए आरसीए के पदाधिकारियों, जोधपुर जिला क्रिकेट एसोसिएशन और लीग के लिए गठित कमेटियों और तमाम अधिकारियों की बैठक लेकर व्यवस्थाओं को लेकर गहन चर्चा की। आरपीएल के ब्रांड अबेंसेडर पूर्व क्रिकेटर कपिल देव ने बताया कि इस लीग में राजस्थान की छह टीमें खेल रही हैं। इनमें हर जिले का खिलाड़ी शामिल होगा। उन्होंने बताया कि राजस्थान प्रीमियर लीग का समापन जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में होगा। जयपुर इंडियंस और जोधपुर सनराइजर्स की टीमों ने मैच की पूर्व संध्या पर जमकर नेट और मैच प्रैक्टिस की। 

12 दिन चलेगी RPLलीग, छह टीमें लेंगी हिस्सा
12 दिनों तक चलने वाले राजस्थान प्रीमियर लीग में कुल 6 टीमें हिस्सा लेंगी। जिनके नाम- जयपुर इंडियंस, जोधपुर सनराइजर्स, भीलवाड़ा बुल्स, कोटा चैलेंजर्स, उदयपुर लेक सिटी, सीकर शेखावाटी शोल्डर हैं। राजस्थान प्रीमियर लीग में कुल 19 मैच होंगे। जिसमें 9 मैच जोधपुर के बरकतुल्ला खां स्टेडियम में खेले जाएंगे, बाकि 10 मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले जाएंगे। राजस्थान प्रीमियर लीग की ओपनिंग सेरेमनी जोधपुर में 27 अगस्त से शुरू हो रही है, जबकि इस टूर्नामेंट का समापन समारोह जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम 10 सितम्बर को होगा।

जैकलीन फर्नांडिस पहुंची जोधपुर
एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस शनिवार को जैसे ही जोधपुर एयरपोर्ट पहुंची। उनको देखने के लिए फैन्स की भीड़ जुट गई। अभिनेत्री जैकलीन फर्नाडीज राजस्थान प्रीमियर लीग की ग्रांड ओपनिंग सेरेमनी में गायिका कनिका कपूर के साथ परफॉर्मेंस देंगी। जाने माने सिंगर रविन्द्र उपाध्याय आरपीएल की थीम पर बने गीत को गाएंगे।


आरपीएल मैचों को लेकर जोधपुर में युवा उत्साहित
जोधपुर का बरकतुल्ला खां स्टेडियम पिछले साल ही जोधपुर विकास प्राधिकरण ने तैयार करवाया था। इसके बाद जेडीए और आरसीए के बीच एमओयू हुआ। आरसीए की ओर से यहां सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग, लीजेंड क्रिकेट लीग के अलावा रणजी के मैच करवाए गए हैं। यहां राजस्थान प्रीमियर लीग की लॉन्चिंग करवाने की वजह से जोधपुर के क्रिकेट प्रेमियों ही नहीं, बल्कि युवाओं में भी खासा उत्साह है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed