{"_id":"58be45774f1c1b607cdc454e","slug":"indian-citizen-raju-death-in-saudi-arabia","type":"story","status":"publish","title_hn":"17 दिन से देश की मिट्टी के इंतजार में राजू का शव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
17 दिन से देश की मिट्टी के इंतजार में राजू का शव
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 07 Mar 2017 11:06 AM IST
विज्ञापन
राजू के सऊदी अरब के वीजा की कॉपी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के बाड़मेर जिले के काश्मीर गांव का एक युवक चार माह पहले अपने रिश्तेदार के साथ नौकरी के लिए सऊदी अरब गया था। वहां 17 दिन पहले उसकी मौत हो गई। लेकिन अब तक परिजनों को उसका शव नहीं मिल पा रहा है। अब शव को लेकर परिजनों का इंतजार लम्बा होता जा रहा है।
जानकारी के अनुसार 36 वर्षीय राजूदास पुत्र भगदास चार माह पहले साले के साथ मजदूरी के लिए सऊदी अरब गया था। कुछ दिन पहले खबर मिली कि उसकी वहां मौत हो गई। इसके बाद से परिजनों का रो—रोकर बुरा हाल है। वे अपने बेटे का शव अपने देश में लाने के लिए प्रशासन को गुहार लगा रहे हैं, लेकिन कोई मदद नहीं मिल रही है। मृतक के भाई कुंभदास ने बताया कि राजू सऊदी अरब में बकरियां चराने की मजदूरी कर रहा था।
इसके लिए उसे हर माह 18-20 हजार रुपए मजदूरी मिल रही थी। इसी दौरान 17 दिन पहले उसकी मौत हो गई। इसके बावजूद अब तक परिजनों को उसका शव नहीं मिला है। परिजनों का कहना है कि राजू का शव आएगा या नहीं इसको लेकर भी सरकार से हमें कोई सूचना नहीं मिल रही है। परिजनों ने भारत सरकार से मांग की है कि वे उनके बेटे के शव की वापसी के लिए प्रयास करें।