फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   income tax department raid in jaisalmer

आयकर विभाग की कार्रवाई से व्यापारियों में हडकंप, बाजार बंद

Sat, 04 Mar 2017 12:43 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 04 Mar 2017 12:43 PM IST
विज्ञापन
income tax department raid in jaisalmer
जैसलमर के चांधन कस्बे में आयकर विभाग की कार्रवाई के बाद दुकानें बंद। - फोटो : amar ujala
जैसलमेर जिले के चांधन कस्बे में शनिवार को आयकर विभाग की कार्रवाई से हडकम्प मच गया और दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर दिए।
विज्ञापन


शनिवार सुबह जिला मुख्यालय से 45 किलोमीटर दूर चांधन कस्बे में अचानक आयकर विभाग की टीम पहुंची। टीम एक प्रतिष्ठान पर पहुंची तथा जांच प्रारंभ कर दी। इसकी सूचना मिलते ही कस्बे के दुकानदारों ने दुकानें बंद कर दी। कार्रवाई के दौरान आयकर विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों ने दुकान का शटर डाउन कर दिया और जांच शुरू की।

अचानक हुई इस कार्रवाई की सूचना जैसे ही अन्य व्यापारियों को मिली उन्होंने तुरंत कस्बे की दुकानें बंद कर दी। जानकारी के अनुसार नोटबंदी के दौरान कस्बे की फर्म द्वारा लेनदेन के खातों की जांच की जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि नोटबंदी के दौरान चांधन कस्बे के एक प्रतिष्ठान द्वारा अप्रत्याषित लेन देन हुआ था इसी को लेकर आयकर विभाग की नजर थी।
विज्ञापन


विभाग की टीम द्वारा प्रतिष्ठान के अंदर कागजातों की जांच की जा रही है तथा प्रतिष्ठान के मालिका से लेनदेन को लेकर पूछताछ जारी है। आयकर विभाग समूची कार्रवाई को गोपनीय रूप से कर रहा है। वहीं समूची जांच के बाद ही मामले का पूर्ण रूप से खुलासा हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed