फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   In Jodhpur, CM inaugurated Paota, the central bus stand of roadways

Jodhpur: केंद्रीय बस स्टैंड पावटा का शुभारंभ, सीएम ने किया 113 करोड़ रुपये के कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

Tue, 29 Aug 2023 07:44 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 29 Aug 2023 07:44 AM IST
सार

50.15 करोड़ की लागत से बने केन्द्रीय बस स्टैंड में 12 टिकट काउन्टर, एक पर्यटक सूचना केन्द्र, वातानुकुलित वेटिंग लॉज सहित 21 बसों के लिए बोर्डिंग बेस तथा 6 बसों के लिए अलाइटिंग बेस होंगे। 

विज्ञापन
In Jodhpur, CM inaugurated Paota, the central bus stand of roadways
केंद्रीय बस स्टैंड पावटा का शुभारंभ करते सीएम। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जोधपुर के पावटा में केन्द्रीय आधुनिक बस स्टैंड के लोकार्पण समारोह कहा कि अपने कार्यकाल में उन्होंने मारवाड़ की अपनायत, भाईचारे और भलाई की सोच को आगे बढ़ाया है। राज्य सरकार की नीतियों से हर क्षेत्र में राज्य आगे बढ़ा है। स्वास्थ्य, शिक्षा, आधारभूत ढांचे का विकास, महंगाई राहत आदि में राज्य सरकार द्वारा किए गए कार्यों से प्रदेश का चहुंमुखी विकास सुनिश्चित हुआ है।

विज्ञापन


इस अवसर पर उन्होंने लगभग 113 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से युक्त इस बस स्टैण्ड से यात्रियों और चालकों को आवागमन में सुविधा होगी। पब्लिक ट्रांसपोर्ट हमारे लिए राजस्व अर्जित करने का माध्यम न होकर जनसेवा का कार्य है। राज्य में महिलाओं को बस किराये में 50 प्रतिशत और परीक्षार्थियों को 100 प्रतिशत की छूट दी गई है। रक्षाबंधन के त्योहार पर महिलाओं को किराये में शत-प्रतिशत छूट दी गई है। जयपुर के बाद अब जोधपुर में अत्याधुनिक बस स्टैंड तैयार कर आमजन को समर्पित किया गया है। 
विज्ञापन


केन्द्रीय बस स्टैंड पावटा से आमजन को मिलेगी अत्याधुनिक सुविधाएं
50.15 करोड़ की लागत से बने केन्द्रीय बस स्टैंड में 12 टिकट काउन्टर, एक पर्यटक सूचना केन्द्र, वातानुकुलित वेटिंग लॉज सहित 21 बसों के लिए बोर्डिंग बेस तथा 6 बसों के लिए अलाइटिंग बेस होंगे। साथ ही बस स्टैंड पर 6 लिफ्ट, एटीएम, पोस्ट ऑफिस, पुलिस चौकी, डिस्पेंसरी, पार्सल कार्यालय, क्लॉक रूम एवं ड्राय पेंट्री भी होंगे। इसके अतिरिक्त बस स्टैंड के प्रथम तल पर स्टोर और रेस्टोरेंट भी उपलब्ध होंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य सरकार की योजनाओं से हो रहा हर वर्ग लाभान्वित
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में हर वर्ग के लिए जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित हैं। 25 लाख तक निःशुल्क उपचार, राइट टू हेल्थ, 500 रुपये में गैस सिलेण्डर, घरेलू उपभोक्ताओं को 100 यूनिट और कृषि उपभोक्ताओं को 2000 यूनिट निःशुल्क बिजली, 125 दिन का रोजगार, निःशुल्क अन्नपूर्णा किट, एक करोड़ लोगों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन, कर्मचारियों के लिए आरजीएचएस, ओपीएस, नए जिलों का गठन, 1.33 करोड़ महिलाओं को डाटा युक्त स्मार्ट फोन, गौशालाओं और नन्दीशालाओं के लिए 3 हजार करोड़ रुपये का अनुदान, लम्पी रोग से मृत गायों के लिए 40,000 रुपये, दूध पर पांच रुपये प्रति लीटर अनुदान जैसी योजनाओं से हर वर्ग के लोग लाभान्वित हो रहे हैं। गत साढ़े 4 वर्षों में 303 नए कॉलेज खोले गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी वर्गों के एक करोड़ लोगों से सुझाव लेकर विजन डॉक्यूमेंट-2030 तैयार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष के रूप में डॉ. सीपी जोशी का कार्यकाल शानदार रहा है। आज पूरे देश में स्पीकर के रूप में उनके कार्य की चर्चा एवं सराहना होती है।

परियोजनाओं में अनावश्यक देरी और रुकावट से जनता का नुकसान
गहलोत ने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं में अनावश्यक देरी और रुकावट से आमजन का नुकसान होता है। पचपदरा रिफाइनरी के निर्माण में देरी से परियोजना की लागत में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि जोधपुर में मारवाड़ मेडिकल यूनिवर्सिटी, राजीव गांधी फिनटेक डिजिटल इंस्ट्यिूट, राजीव गांधी सेंटर ऑफ एडवॉन्स टेक्नोलॉजी जैसे शिक्षण संस्थानों की स्थापना से क्षेत्र के शैक्षिक विकास को गति मिलेगी। राजीव गांधी नहर के तीसरे फेज के निर्माण से पेयजल समस्या का स्थाई समाधान हो सकेगा। उन्होंने कहा कि जोधपुर में सीवरेज सिस्टम का निर्माण, गैस कनेक्शन के विस्तार, खेल अकादमी, 100 विद्यार्थियों के लिए हॉस्टल, मण्डोर उद्यान का सुंदरीकरण सहित विभिन्न कार्य करवाए गए हैं। शहर में एलिवेटेड रोड के लिए डीपीआर तैयार की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में हुए अभूतपूर्व विकास कार्याेें से जोधपुर की एक अलग पहचान बनी है। इस अवसर पर  गहलोत ने आरएसआरटीसी स्मार्ट कार्ड का विमोचन भी किया। इस दौरान उन्होंने बालिकाओं को इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना के तहत स्मार्टफोन बांटे। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना के तहत राशन किट भी वितरित किए। सभी लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। 

राज्य सरकार के कार्यों से जोधपुर का स्वरूप बदला
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी ने कहा कि राज्य सरकार के कार्यों से जोधपुर का स्वरूप बदला है। विकास के सभी मापदण्डों पर यह क्षेत्र आगे आया है। महिलाओं को निःशुल्क मोबाइल फोन मिलने से आने वाले समय में बच्चों तक डिजिटल शिक्षा की पहुंच बढे़गी। पूर्व प्रधानमंत्री स्वं. जवाहर लाल नेहरू ने प्रौद्योगिकी एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण के विकास पर बल दिया, जिससे  देश की तकनीकी प्रगति सुनिश्चित हुई। पशुधन विकास बोर्ड के अध्यक्ष रोजन्द्र सोलंकी ने कहा कि राज्य सरकार के फैसलों से प्रदेश का आधारभूत ढांचा मजबूत हुआ है। राजस्थान पथ परिवहन निगम के चैयरमेन आनंद कुमार ने कहा कि निगम कर्मचारियों के लिए ओपीएस और आरजीएचएस लागू कर उन्हें राहत दी गई है।

इस अवसर पर जनजातीय क्षेत्रीय विकास राज्यमंत्री अर्जुन सिंह बामनिया, विधायक  मनीषा पंवार, महेंद्र बिश्नोई, किशनाराम विश्नोई, हीरालाल मेघवाल, राज्य बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष संगीता बेनीवाल, राजस्थान संगीत नाटक अकादमी की अध्यक्ष बिनाका जैश मालू, आरसीए अध्यक्ष वैभव गहलोत, राज्य मेला प्राधिकरण बोर्ड के उपाध्यक्ष रमेश बोराणा, जोधपुर महापौर कुंती देवड़ा परिहार, पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़, रीको के स्वतंत्र निदेशक सुनील परिहार सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे। 



69 करोड़ 79.55 लाख रुपये के पांच कार्यों का हुआ लोकार्पण

  • केन्द्रीय आधुनिक बस स्टैंड, पावटा, जोधपुर, लागत राशि लगभग 50.15 करोड़ रुपये।
  • राजकीय युवा छात्रावास परिसर, जोधपुर में द्वितीय तल और भू-तल पर कमरों का निर्माण, प्रथम तल पर ऑडिटोरियम और एयर कन्डीसन का निर्माण कार्य, लागत राशि 6.50 करोड़ रुपये।
  • जनजाति कन्या छात्रावास (क्षमता 50) जनजाति कन्या बहुउद्देशीय छात्रावास (क्षमता 50) और अतिरिक्त आयुक्त कार्यालय, जोधपुर निर्माण कार्य, लागत राशि 12.90 करोड़ रुपये।
  • मण्डोर उद्यान में स्वर उद्यान, लागत राशि 24.55 लाख रुपये।
  • मॉडल उप पंजीयक कार्यालय, जोधपुर।


43 करोड़ 11.93 लाख रुपये के आठ कार्यों हुआ शिलान्यास

  • रातानाडा गणेश मंदिर परिसर की तलहटी में मसाला चौक, पहाड़ी की ढलान पर स्टेप गार्डन और अन्य विकास कार्य, लागत राशि लगभग 3.36 करोड़ रुपये
  • मुख्य झालामण्ड रोड पर स्थित अर्बन हाट में सिविल कार्य, लागत राशि लगभग 3 करोड़ रुपये।
  • सूरसागर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड सं. 13 उत्तर नगर निगम में बापु कॉलोनी, मजदुर कॉलोनी औरविभिन्न गलियों में सीवरेज लाइन और सीसी सड़क निर्माण कार्य, लागत राशि लगभग 1.48 करोड़ रुपये।
  • अमृतलाल गहलोत स्टेडियम चौनपुरा, जोधपुर में सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक,स्केटिंग कोर्ट, वालीबॉल कोर्ट, योगा हॉल और अन्य विकास कार्य, लागत राशि लगभग 10.75 करोड़ रुपये।
  • सामुदायिक सेवा केन्द्र डिगाडी का निर्माण कार्य, लागत राशि 3 करोड़ रुपये।
  • सामुदायिक सेवा केन्द्र पूंजला का निर्माण कार्य, लागत राशि 3 करोड़ रुपये।
  • नवीन डाक बंगले का निर्माण कार्य, लागत राशि 14 करोड़ रुपये।
  • पी.आर.ओ. ऑफिस भवन जोधपुर मय ऑडिटोरियम का मरम्मत, नवीनीकरण एवं निर्माण कार्य, लागत राशि लगभग 4.50 करोड़ रुपये।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed