{"_id":"64a421d08eb48dae9a05a877","slug":"gangster-calls-jodhpur-businessman-and-demands-rs-3-crore-2023-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jodhpur: तीन करोड़ न दिए तो मारे जाओगे; सीएम के गृह जिले के इस नामचीन कारोबारी को आया धमकी भरा फोन, दो पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jodhpur: तीन करोड़ न दिए तो मारे जाओगे; सीएम के गृह जिले के इस नामचीन कारोबारी को आया धमकी भरा फोन, दो पर केस
Tue, 04 Jul 2023 07:14 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 04 Jul 2023 07:14 PM IST
सार
जोधपुर शहर के एक नामचीन कारोबारी को कॉल कर तीन करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है। रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई है। कारोबारी की ओर से अब प्रताप नगर थाने में दो बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
प्रताप नगर थाना जोधपुर।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री और गृहमंत्री अशोक गहलोत के गृह जिले जोधपुर में रंगदारी और फिरौती का बड़ा मामला उजागर हुआ है। जोधपुर शहर के एक बिजनेसमैन को गैंगस्टर ने फोन पर धमकी दी है कि तीन करोड़ रुपये नहीं दिए, तो जान से मारे जाओगे।
विज्ञापन
दरअसल, चौपासनी रोड पर स्थित नाइयों की बगीची के सामने रहने वाले कारोबारी विनोद सिंघवी ने प्रताप नगर थाने में रिपोर्ट देकर बताया कि सोमवार सुबह वे अपने ऑफिस में बैठे थे। इसी दौरान उनके मोबाइल फोन पर एक शख्स का कॉल आया। उसने खुद को गैंगस्टर पुखराज विश्नोई बताते हुए सीधे उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए तीन करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी। इसके कुछ देर बाद फिर एक अन्य नंबर से कॉल आया। सैय्यद नज़रूल इस्माम नामक शख्स ने कॉल पर कहा कि सुबह पुखराज विश्नोई से बात हुई थी, उसके बारे में क्या सोचा? सीधे-सीधे तीन करोड़ रुपये दे देना, नहीं तो जान से हाथ धोना पड़ेगा।
विज्ञापन
सोमवार सुबह 11 से दोपहर एक बजे के बीच आए दोनों रंगदारी और धमकी भरे कॉल
पुलिस के अनुसार सिंघवी की रिपोर्ट में बताया गया कि उनके पास सुबह 11 से दोपहर एक बजे के बीच इन बदमाशों के कॉल आए थे। इसके साथ ही उन्होंने इन अनजान बदमाशों से खुद की जान को खतरा बताते हुए पुलिस से त्वरित एक्शन लेने की गुहार भी की है। अब प्रताप नगर थाने में दर्ज इस मामले की जांच एएसआई मुकेश कुमार कर रहे हैं। इसके तहत बदमाशों के नंबरों की पड़ताल भी शुरू की जा चुकी है।
विज्ञापन