फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Gang war in Jodhpur miscreants attacked Scorpio rider

Rajasthan: जोधपुर में दिनदहाड़े गैंगवार, बदमाशों ने स्कॉर्पियो सवार पर किया हमला, फायरिंग से क्षेत्र में दहशत

Wed, 14 Dec 2022 01:55 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Wed, 14 Dec 2022 01:55 PM IST
सार

बदमाशों ने स्कॉर्पियो सवार पर फायरिंग कर दी। जिससे वह घायल हो गया। वहीं दिनदहाड़े फायरिंग से क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को रास्ता रोक लिया। डीएसपी के आश्वासन के बाद क्षेत्रवासी शांत हुए।

विज्ञापन
Gang war in Jodhpur miscreants attacked Scorpio rider
जोधपुर में दिनदहाड़े फायरिंग - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

जोधपुर शहर के माता का थान थाना इलाके में दिनदहाड़े गैंगवार का मामला सामने आया है। बदमाशों में मुठभेड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। जिसमें बदमाश डंपर और बोलेरो से एक स्कॉर्पियो को टक्कर मारते हुए दिख रहे हैं।

विज्ञापन


इस घटना के दौरान बदमाशों ने क्षेत्र में दहशत फैलाते हुए फायरिंग की। फायरिंग में एक युवक घायल हो गया। युवक के साथ मारपीट भी की गई। बुधवार को अचानक सुबह एक स्कॉर्पियो पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। पहले बोलेरो की मदद से स्कॉर्पियो को टक्कर मारी गई और फिर डंपर की मदद से स्कॉर्पियो को पूरी तरह तोड़ा गया। जब युवक स्कॉर्पियो से उतरकर भागने लगा तो लोगों ने पीछा कर उसके साथ मारपीट करते हुए उस पर गोली चला दी।

विज्ञापन


फायरिंग में युवक घायल हो गया। जब तक स्थानीय लोग कुछ समझ पाते हमलावर वहां से भाग चुके थे। वहीं घायल युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और माता का थान थाने से पुलिस भी मौके पर पहुंची। लोगों ने पुलिस का रास्ता रोककर वारदात को लेकर नाराजगी जताई। लोगों ने कहा कि आए दिन क्षेत्र में ऐसी वारदातें देखने को मिल रही है। लोगों ने मांग की कि इस इलाके में रात 11:00 से सुबह 5:00 तक नो एंट्री लगाई जाए। जिससे इस तरह की वारदात ना हो। 

विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं गैंगवार की सूचना मिलने पर एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया। इस बीच रास्ता रोक रही भीड़ ने एक व्यक्ति की जमकर पिटाई कर दी। जिसे पुलिस के अधिकारियों ने लोगों से छुड़वाया। लोगों का कहना था कि उसमें से एक व्यक्ति के पास एक पिस्टल थी। जिसके चलते वह उन्हें धमका रहा था। वहीं डीसीपी डॉक्टर अमृता दुहन भी मौके पर पहुंची और लोगों से समझाइश की। डीसीपी ने कहा कि अब वह खुद इस पूरी घटना की मॉनिटरिंग करेगी। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed