फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Gajendra Singh Shekhawat targets Ashok Gehlot on rape statement

Rajasthan: गजेंद्र शेखावत ने गहलोत को घेरा, बोले-नाकामियों को छुपाने के लिए विवादित बयान देना दुर्भाग्यपूर्ण

Sun, 07 Aug 2022 02:41 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Sun, 07 Aug 2022 02:41 PM IST
सार

मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि फांसी देने का कानून आने से दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले बढ़े हैं। उनके इसी बयान पर भाजपा ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। गजेंद्र सिंह शेखावत और शहजाद पूनेवाला ने गहलोत के बयान पर टिप्पणी की है। 

विज्ञापन
Gajendra Singh Shekhawat targets Ashok Gehlot on rape statement
गजेंद्र सिंह शेखावत और अशोक गहलोत - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

दुष्कर्म जैसे गंभीर मसले पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बयान देकर घिर गए हैं। उनके बयान से सियासत गरमा गई है। इस बयान को लेकर भाजपा गहलोत पर हमलावर हो गई है। इसी क्रम में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि सीएम गहलोत का बयान दुर्भाग्यपूर्ण है।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि पिछले तीन साल से राजस्थान मासूम बच्चियों के साथ होने वाले अत्याचार का केंद्र बन गया है। अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए विवादित बयान देकर विषय बदलने वालों का इससे बड़ा दुर्भाग्य कुछ नहीं हो सकता है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनेवाला ने भी गहलोत पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राजस्थान में रेप बचाओ अभियान चल रहा है। इससे पहले सीएम गहलोत ने कहा था कि अधिकतर रेप के मामले झूठे होते हैं। गहलोत के मंत्री राजस्थान को मर्दों वाला प्रदेश बताते हुए दुष्कर्म की बात करते हैं। इसी तरह के महिमामंडन के चलते आज यह स्थिति है कि राजस्थान दुष्कर्म और महिला उत्पीड़न के मामले में नंबर वन हो गया है।
विज्ञापन



मुख्यमंत्री गहलोत ने क्या कहा

सीएम गहलोत ने कहा कि निर्भया कांड के बाद आरोपियों को फांसी देने की मांग ने जोर पकड़ा और इसके बाद कानून अमल में आया। ऐसे में दुष्कर्म के बाद महिलाओं की हत्या के मामले में इजाफा हुआ है। देश में यह एक खतरनाक ट्रेंड बनकर उभरा है। दुष्कर्म करने वाले को लगता है कि पीड़िता उसके  खिलाफ गवाह बन जाएगी। वह दुष्कर्म भी करता है और हत्या भी कर देता है। जो रिपोर्ट देशभर से आ रही हैं, वह बड़ी खतरनाक ट्रेंड है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed