{"_id":"68259773ffdbfa69d4072d4f","slug":"divisional-commissioner-conducts-surprise-inspection-of-marwa-mathania-satellite-jodhpur-news-c-1-1-noi1400-2950817-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jodhpur: संभागीय आयुक्त डॉ. प्रतिभा ने सैटेलाइट चिकित्सालय का किया निरीक्षण, गैरहाजिर मिले 12 अधिकारी-कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jodhpur: संभागीय आयुक्त डॉ. प्रतिभा ने सैटेलाइट चिकित्सालय का किया निरीक्षण, गैरहाजिर मिले 12 अधिकारी-कर्मचारी
Thu, 15 May 2025 02:06 PM IST
जोधपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: जोधपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 May 2025 02:06 PM IST
सार
संभागीय आयुक्त डॉ. प्रतिभा सिंह ने कहा कि सभी कार्मिक समय पर आएं, गैरहाजिर पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाए। जनसेवा में लापरवाही अस्वीकार्य है। सभी अधिकारियों को समय की पाबंदी और पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य करना होगा।
विज्ञापन
संभागीय आयुक्त डॉ. प्रतिभा सिंह ने किया निरीक्षण।
विस्तार
संभागीय आयुक्त डॉ. प्रतिभा सिंह ने गुरुवार प्रातः 9:45 बजे फलौदी जनसुनवाई के लिए जाने से पहले पूर्व जोधपुर जिले के मारवाड़ मथानिया सैटेलाइट चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपस्थिति रजिस्टर की जांच में 12 अधिकारी और कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। इसे लेकर डॉ. सिंह ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
डॉ. सिंह ने स्पष्ट किया कि चिकित्सालय का निर्धारित समय प्रातः 8:00 बजे का है, जबकि निरीक्षण के समय कई अधिकारी-कर्मचारी ड्यूटी पर नहीं मिले। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी कार्मिक समय पर आएं, गैरहाजिर पाए जाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि जनसेवा में लापरवाही किसी भी स्तर पर अस्वीकार्य है। सभी अधिकारियों को समय की पाबंदी और पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य करना होगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: RPSC का कारनामा, सवाल का जवाब नहीं लिखा, फिर भी दिए नंबर; चार साल बाद खुलासा; SDM पदमा की रैंक बदली
विज्ञापन
चिकित्सालय की स्वच्छता व्यवस्था संतोषजनक पाई गई
निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर, कॉरिडोर एवं गैलरी में स्वच्छता की व्यवस्था संतोषजनक पाई गई, जिस पर संभागीय आयुक्त ने संतोष प्रकट किया। उन्होंने कहा कि रोगियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण प्रदान करना चिकित्सा संस्थानों की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
हीटवेव प्रबंधन की तैयारियों का लिया जायजा
डॉ. प्रतिभा सिंह ने चिकित्सालय के आपातकाल कक्ष का निरीक्षण करते हुए हीटवेव से प्रभावित रोगियों के लिए की जा रही व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने उपस्थित चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया कि पर्याप्त संख्या में आइस पैक, रिज़र्व बेड और आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि हीटवेव के दौरान किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।
ये भी पढ़ें: कोटा में तहसीलदार 25 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, एसीबी की टीम में अलवर स्थित घर पर भी मारा छापा
प्रसूता से किया संवाद
निरीक्षण के दौरान संभागीय आयुक्त ने हाल ही में प्रसव कराने वाली एक प्रसूता और उनके परिजनों से मुलाकात कर चिकित्सालय द्वारा दी जा रही चिकित्सा सेवाओं की जानकारी ली। परिजनों द्वारा अस्पताल की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया गया, जिसे आयुक्त महोदया ने स्वास्थ्य विभाग की प्रतिबद्धता का सकारात्मक परिणाम बताया।