{"_id":"633a873e5484f67c2e22d9df","slug":"defence-minister-rajnath-singh-attends-lch-helicopters-induction-ceremony-in-jodhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"IAF: दुश्मन के दांत खट्टे करने वाला LCH हेलिकॉप्टर वायुसेना में शामिल, रक्षामंत्री बोले-स्वदेशी तकनीक पर गर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IAF: दुश्मन के दांत खट्टे करने वाला LCH हेलिकॉप्टर वायुसेना में शामिल, रक्षामंत्री बोले-स्वदेशी तकनीक पर गर्व
Mon, 03 Oct 2022 01:12 PM IST
रोमा रागिनी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: रोमा रागिनी
Updated Mon, 03 Oct 2022 01:12 PM IST
सार
नवरात्रि के अष्टमी के दिन भारतीय वायुसेना की ताकत में और इजाफा हो गया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में भारतीय वायुसेना को स्वेदशी हल्के हमलावर हेलिकॉप्टर्स सौंपे गए, जिसे रक्षा मंत्री ने देश को समर्पित किया।
विज्ञापन
एलएचसी स्वदेशी लड़ाकू विमान वायुसेना में शामिल
- फोटो : ANI
विस्तार
22 साल के इंतजार के बाद एयरफोर्स को सोमवार को एलसीएच लड़ाकू हेलिकॉप्टर मिल गया। रक्षा मंत्री की उपस्थिति में जोधपुर एयरबेस पर हेलिकॉप्टर को शामिल किया गया। ये स्वदेशी लड़ाकू हेलिकॉप्टर सेना की शक्ति बढ़ाएगा।
विज्ञापन
लाइट कॉम्बैक्ट हेलिकॉप्टर को एयरफोर्स को सौंपने से पहले धर्मसभा का आयोजन किया गया। इस दौरान चारों समुदाय के धर्म गुरु मौजूद रहे। राजनाथ सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि एलसीएच को नवरात्र से अच्छा समय और राजस्थान की धरती से अच्छी जगह नहीं हो सकती है। वीरों की धरती राजस्थान से नवरात्रि में इसकी शुरुआत हुई। एलसीएच के शामिल होने से वायुसेना की शक्ति बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि देश की स्वदेशी तकनीक पर गर्व है। सारी चुनौतियों पर एलसीएच खरा उतरा है। दुश्मनों को आसानी से चकमा दे सकता है।
विज्ञापन
करीब 3885 करोड़ रुपए की लागत से बने 15 एलसीएच फौज में शामिल किये गए हैं।तीन एलसीएच बेंगलुरु से जोधपुर पहुंच चुके हैं। बाकी 7 हेलिकॉप्टर भी अगले कुछ दिन में यहां पहुंच जाएंगे। इस स्क्वाड्रन के लिए एयरफोर्स के 15 पायलट्स को ट्रेनिंग दी गई है।
विज्ञापन
रडार को चकमा, कई मिसाइलें दागने में सक्षम
- इस हेलिकॉप्टर को हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने विकसित किया है। इसमें कई तरह की मिसाइलें और हथियार इसमें लगाए जा सकते हैं। इसमें अनगाइडेड बम और ग्रेनेड लॉन्चर लगाए जा सकते हैं।
- लाइट कॉम्बैट हेलिकॉप्टर एक बार में लगातार 3 घंटे 10 मिनट उड़ सकता है। यह अधिकतम 6500 फीट की ऊंचाई तक जा सकता है।
- यह अधिकतम 268 किमी प्रतिघंटा की गति से उड़ान भर सकता है। इसकी रेंज की बात करें तो यह 550 किलोमीटर हैं। इस हेलिकॉप्टर की लंबाई 51.10 फीट और ऊंचाई 15.5 फीट है।
- दो इंजन वाले इस हेलिकॉप्टर से पहले ही कई हथियारों के इस्तेमाल का परीक्षण किया जा चुका है।
- इसमें राडार से बचने की विशेषता, बख्तर सुरक्षा प्रणाली, रात को हमला करने और आपात स्थिति में सुरक्षित उतरने की क्षमता है।