{"_id":"58d8b7a84f1c1b477763da24","slug":"deer-hunted-in-jaisalmer-police-arrest-three","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं रुक रहे हिरणों के शिकार,तीन शिकारी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं रुक रहे हिरणों के शिकार,तीन शिकारी गिरफ्तार
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 27 Mar 2017 03:50 PM IST
विज्ञापन
हिरण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जैसलमेर जिले मे मोहनगढ़ नहरी क्षेत्र में हिरण शिकार का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तीन शिकारियों को गिरफ्तार किया है वहीं पुलिस ने हिरण के शव को भी बरामद कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार सवेरे पुलिस को मोहनगढ़ क्षेत्र के 120 आरडी पर हिरण शिकार की सूचना मिली। सूचना मिलते ही मोहनगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची जहां कड़ी छानबीन करने के बाद पुलिस को रेत में दबा हिरण का शव मिला।
पुलिस ने हिरण के शव को अपने कब्जे में ले लिया। बताया जा रहा है कि शिकारी मांस के रूप में हिरण का उपयोग करने की फिराक में थे। संभवतया रविवार की देर रात्रि में ही हिरण का शिकार किया गया है। वहीं पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए हिरण शिकार के मामले में तीन शिकारियों को गिरफ्तार भी कर लिया है तथा पुलिस की अनुसंधान लगातार जारी है। गौरतलब है कि कुछ ही दिनों पहले जोधपुर में भी हिरणों का शिकार किए जाने का एक मामला सामने आया था और लेकिन उस मामले में अब तक शिकारियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।