{"_id":"58df9c5e4f1c1be53763e55a","slug":"wo-children-pushed-into-water-by-mother","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांस्टेबल की पत्नी ने दो मासूमों को दी मौत और उसके बाद...","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कांस्टेबल की पत्नी ने दो मासूमों को दी मौत और उसके बाद...
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 01 Apr 2017 06:05 PM IST
विज्ञापन
suicide shimla
बाड़मेर में शनिवार को सुबह एक मां ने अपने दो मासूमों को पानी के टांके में डुबोकर मार डाला और उसके बाद खुद ने भी टांके में कूद कर जान दे दी।
घटना बाड़मेर के शहर के गांधीनगर इलाके की है। सांचौर थाने में तैनात कांस्टेबल दशरथ सिंह की पत्नी मधु कंवर ने पांच साल की बेटी लक्षिता और दो साल के मोती को घर में बने पानी के टांके में डुबोकर मार दिया। इसके बाद मधु ने खुद भी टांके में कूदकर आत्महत्या कर ली।
टांके में कूदने की आवाज सुनकर घर पर ही मौजूद सास ने आसपास के लोगों को मदद के लिए बुलाया। इस पर जब लोगों ने सभी को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी। अस्पताल में डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।