फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Doctor's abduction attempt

ऐसा क्या हुआ, जो डॉक्टर का अपहरण कर लिया

Fri, 10 Mar 2017 06:41 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 10 Mar 2017 06:41 PM IST
विज्ञापन
Doctor's abduction attempt
छात्रा का कहना है कि जानबूझ कर उसका अपहरण करवाया गया।
बाड़मेर के धोरीमन्ना ब्लॉक सीएमएचओ ने शुक्रवार को खुद के अपहरण का प्रयास करने का मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन


ब्लॉक सीएमएचओ विष्णुराम विश्नोई ने पुलिस को बताया कि वे शुक्रवार सुबह सवा आठ बजे अस्पताल में मरीजों की जांच करने जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में सांगड़वा निवासी मोहन पुत्र जोराराम, मोहनलाल पुत्र भागीरथ विश्नोई और भीमथल डेर के रहने वाले अरणाय व रामजीवन पुत्र भागीरथ विश्नोई ने कुछ लोगों के साथ मिलकर उन्हें जबरन गाड़ी में बिठाने का प्रयास किया। यह देख डॉक्टर के स्टाफ ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन आरोपित डॉक्टर को उठा ले गए।


डॉक्टर विष्णुराम ने बताया कि आरोपितों ने उनका अपहरण करने के बाद गाड़ी को तेज दौड़ाया, लेकिन धोरीमन्ना पुलिस थाने के आगे सड़क पर एक बड़ी गाड़ी आ जाने से उन्हें साइड़ नहीं मिली। यह देखकर तुरंत विष्णुराम हिम्मत दिखाते हुए गाड़ी से नीचे उतर गए और पुलिस थाने की ओर भागे। जहां उन्होंने सारे मामले से पुलिसकर्मियों को अवगत कराया। डॉक्टर विष्णुराम ने बताया कि आरोपितों की गाड़ी बाड़मेर रोड़ की तरफ गई है। इसके बाद पुलिस ने नाकाबंदी कर आरोपितों की तलाश शुरू की, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने डॉक्टर द्वारा बताए गए गाड़ी नम्बर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed