फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Crime News Jodhpur Illicit relationship after friendship murder for not fulfilling money demand

Crime News: पहले इश्क...फिर अवैध संबंध, जब पैसे की डिमांड पूरा न कर सका तो कर दिया कत्ल, जानें ये खौफनाक कहानी

Thu, 04 Apr 2024 04:49 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 04 Apr 2024 04:49 PM IST
सार

धीरे-धीरे दोस्ती अवैध संबंध में बदली। शोभा पैसे की डिमांड करती थी, नहीं देने पर दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाने की धमकी से परेशान नदीम ने हत्या की। पुलिस ने आरोपी नदीम को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Crime News Jodhpur Illicit relationship after friendship murder for not fulfilling money demand
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जोधपुर शहर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना क्षेत्र के सेक्टर 11 में किराए के मकान में रहने वाली शोभा (45) की हत्या के मामले में गुरुवार को 24 घंटे में पुलिस ने पर्दाफाश कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शोभा की हत्या करने वाला बॉयफ्रेंड नदीम (45) ने ही की थी। ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर उसने चुन्नी से गला घोंटकर शोभा को मार डाला। शोभा ने उससे भतीजी की शादी के लिए 30 हजार रुपये की डिमांड की थी। जोधपुर पश्चिम डीसीपी राजेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस मर्डर के मामले का खुलासा किया।

विज्ञापन


जोधपुर पश्चिम डीसीपी राजेश यादव ने बताया, चौपासनी हाउसिंग थाने में शोभा लालवानी (45) की हत्या की रिपोर्ट उसके भाई पप्पू ने दी थी। इसमें बताया था कि चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना क्षेत्र के सेक्टर 11 में उसकी बहन शोभा किराए का मकान लेकर रहती थी। शोभा 15 साल से तलाकशुदा थी और पिछले तीन-चार साल से अकेली सेक्टर 11 में रह रही थी और रेडीमेड कपड़ों का काम करती थी। बुधवार सुबह जब शोभा को फोन किया तो फोन नहीं उठाया। दोपहर करीब डेढ़ बजे बहन के किराए के घर पर गया और घर के बाहर से आवाज लगाई। लेकिन कोई जवाब नहीं मिलने पर दरवाजा खोलकर अंदर गया तो शोभा का शव बेड पर पड़ा मिला था, जिसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई।
विज्ञापन


हर माह पैसे की करती थी डिमांड 
पूछताछ में यह भी सामने आया कि शोभा पांच साल पहले मोती चौक में ही रहती थी। इसी दौरान दोनों का संपर्क हो गया था। धीरे-धीरे दोनों के बीच दोस्ती बढ़ गई और साथ में पार्टी करते थे। दो साल पहले दोनों के बीच यह दोस्ती अवैध संबंध में बदल गई। इसके बाद से ही शोभा नदीम से हर महीने 5 से 10 हजार रुपयों की डिमांड करती रहती थी। नहीं देने पर पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाने की धमकी देती थी, जिससे नदीम परेशान था।
विज्ञापन
विज्ञापन


30 हजार रुपये मांगे तो झगड़े के बाद गला घोंटा
डीसीपी ने बताया पुलिस को सीसीटीवी के आधार पर एक सस्पेक्ट नदीम नजर आया था। इसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पूरे मामले का खुलासा हुआ। पूछताछ में नदीम ने बताया कि मंगलवार रात करीब 11 बजे नदीम मृतका शोभा के घर पर गया था। यहां दोनों साथ में पार्टी की और साथ में खाना खाया था। इसके बाद शोभा ने नदीम से 30 हजार रुपये की डिमांड की थी। नदीम के मना करने पर शोभा ने थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाने की धमकी दी थी। उसके बाद दोनों के बीच झगड़ा हो गया और नदीम ने चुन्नी से शोभा का गला घोंटकर हत्या कर दी और वहां से फरार हो गया। नदीम नॉन वेज होटल चलाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed