फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Claiming victory in Jodhpur, former MP Badriram Jakhar sought ticket from the party

Jodhpur: पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़ ने जीत का दावा कर मांगा टिकट, बोले- दिव्या काम तो करतीं नहीं, जीतेंगी कैसे

Thu, 20 Apr 2023 10:40 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 20 Apr 2023 10:40 AM IST
सार

जोधपुर के ओसियां से कांग्रेस विधायक दिव्या मदेरणा और पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़ के बीच चल रहा घमासान अब चुनावी वर्चस्व बन गया है। जाखड़ ने कहा कि मुझे समझ में नहीं आता दिव्या मदेरणा कैसे चुनाव जीतेगी? कांग्रेस पार्टी मुझे टिकट दे, तो मैं जीतकर आऊंगा।

विज्ञापन
Claiming victory in Jodhpur, former MP Badriram Jakhar sought ticket from the party
बद्रीराम जाखड़ और दिव्या मदेरणा। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़ और जोधपुर के ओसियां से कांग्रेस की विधायक दिव्या मदेरणा में जुबानी जंग थमने का नाम नहीं ले रही। पिछले दिनों दिव्या मदेरणा की गाड़ी पर हमला हुआ, जिसके आरोप बद्रीराम जाखड़ समर्थकों पर लगे। अब एक बार फिर पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़ ने दिव्या मदेरणा पर हमला बोला है। बद्रीराम जाखड़ ने कहा कि अगर ओसियां से मुझे कांग्रेस पार्टी उम्मीदवार बनाती है, तो मैं विधानसभा चुनाव जीतकर आऊंगा। मुझे समझ में नहीं आता कि दिव्या मदेरणा कैसे जीतेगी? इसलिए मैं कांग्रेस के राहुल गांधी से कहना चाहता हूं कि आप ऐसे लोगों को टिकट दें, जो आपकी सीट निकाल सके।

विज्ञापन


विज्ञापन


विधायक दिव्या मदेरणा को ओसियां में जो काम करना चाहिए, वह नहीं करती-जाखड़
पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़ ने मीडिया से कहा कि मैंने लोकसभा के लिए तीन बार चुनाव लड़ा। एक बार मेरी पुत्री ने चुनाव लड़ा और हमेशा मैं 300 से अधिक किलोमीटर की यात्रा भी करता हूं। रात दिन काम भी करता हूं। विधायक दिव्या मदेरणा को ओसियां में जो काम करना चाहिए, वह काम तो करती नहीं है। आज राजस्थान में सरकार कांग्रेस की है। मुख्यमंत्री से बात करनी चाहिए और काम को लेकर उन्हें मुख्यमंत्री से चर्चा करनी चाहिए। दिव्या मदेरणा वह तो कर नहीं रही। मेरे जैसा कोई ओसियां में चुनाव लड़ता है, तो उनके खिलाफ हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैं 36 कौम का नेता, कांग्रेस टिकट मिला तो जीतकर आऊंगा-जाखड़
जाखड़ ने कहा कि अगर राहुल गांधी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का आशीर्वाद रहा, तो ओसियां से चुनाव लड़ लूंगा और कांग्रेस टिकट पर जीत कर भी आऊंगा। मैं 36 कौम का नेता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed