फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Avinash Gehlot challenges Ashok Gehlot

Rajasthan: पूर्व मुख्यमंत्री को खुली चुनौती! अविनाश गहलोत बोले- कोई योजना नहीं बंद की, सब सुधारी और लागू की

Thu, 27 Nov 2025 09:54 AM IST
जोधपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: जोधपुर ब्यूरो Updated Thu, 27 Nov 2025 09:54 AM IST
सार

राजस्थान के सामाजिक न्याय विभाग के मंत्री अविनाश गहलोत ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को चुनौती दी है कि कोई भी योजना का नाम बताएं जिसे उनकी सरकार ने बंद किया हो।

विज्ञापन
Avinash Gehlot challenges Ashok Gehlot
अविनाश गहलोत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान सरकार के सामाजिक न्याय विभाग के मंत्री अविनाश गहलोत ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को खुला चैलेंज दिया है। मंत्री ने कहा कि राजस्थान सरकार ने किसी भी योजना को बंद नहीं किया है, बल्कि सभी योजनाओं में सुधार कर उन्हें नए सिरे से लागू किया गया है। उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि अधिकारी सरकार के होते हैं, किसी के नहीं, और अब प्रभावी मॉनिटरिंग के चलते भ्रष्टाचार पर पूरी तरह नियंत्रण है।
विज्ञापन


अविनाश गहलोत आज जोधपुर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होने से पहले पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राजस्थान के यशस्वी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निरंतर प्रयास से सभी विभागों की प्रभावी मॉनिटरिंग हो रही है और आम नागरिक, गरीब और हितग्राही योजनाओं का लाभ समय पर पा रहे हैं। उन्होंने विशेष रूप से सामाजिक न्याय विभाग की योजनाओं का जिक्र किया और कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन, बच्चों की स्कॉलरशिप और अन्य फ्लैगशिप योजनाएं सही समय पर लाभार्थियों तक पहुंच रही हैं।
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा उनकी सरकार की योजनाओं पर सवाल उठाने पर अविनाश गहलोत ने कहा कि एक भी योजना का नाम बताएं जिसे राजस्थान सरकार ने बंद किया हो। मंत्री ने बताया कि पेंशन में 15% की वृद्धि उनके सरकार ने की और कई योजनाओं में सुधार कर उन्हें जनता के लिए और अधिक प्रभावी बनाया गया। उन्होंने यह भी कहा कि चुनावी लाभ के लिए घोषित योजनाओं का फायदा कांग्रेस को नहीं मिला और जनता ने समझदारी दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  Barmer News: मतदाता सूची के साथ हो रहा रिश्तों का शुद्धिकरण, फिर खुल रहे जंग लगे ताले, बरसों बाद घर लौटे लोग


अविनाश गहलोत ने कहा कि उनके कार्यकाल में भ्रष्टाचार पर पूर्ण नियंत्रण है और किसी अधिकारी या विभाग पर भ्रष्टाचार के आरोप नहीं लगे हैं। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि अधिकारी प्रभावी मॉनिटरिंग के तहत काम कर रहे हैं और जनता को सभी योजनाओं का लाभ समय पर मिल रहा है।

मंत्री ने स्पष्ट किया कि राजस्थान सरकार ने किसी भी योजना को बंद नहीं किया है और अगर पूर्व मुख्यमंत्री या किसी कांग्रेस नेता को इस बात का विरोध है, तो वह खुले तौर पर एक भी योजना का नाम बताएं। उन्होंने यह चैलेंज दोहराया कि उनके नेतृत्व में सरकार सभी योजनाओं में सुधार कर उन्हें सुचारू रूप से लागू कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed