फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Accident of sleeper bus full of 65 passengers in Jodhpur in Balesar area

Jodhpur: ट्रैक्टर को बचाने में डिवाइडर से टकराकर पलटी बस, बालेसर के पास हुआ हादसा, 25 लोग घायल, तीन गंभीर

Tue, 11 Jul 2023 03:51 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 11 Jul 2023 03:51 PM IST
सार

65 सवारियों से भरी स्लीपर बस का बालेसर इलाके में एक्सीडेंट हो गया। ट्रैक्टर को बचाने की कोशिश में ड्राइवर ने डिवाइडर पर चढ़ा दी बस। 25 सवारियां घायल, 13 गंभीर घायलों को जोधपुर रेफर किया गया।

विज्ञापन
Accident of sleeper bus full of 65 passengers in Jodhpur in Balesar area
हादसे में घायल लोगों को लाया गया अस्पताल। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

जोधपुर में 65 सवारियों से भरी स्लीपर बस का बालेसर इलाके में एक्सीडेंट हो गया। हादसे में 25 सवारियां घायल हो गईं। हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई। नजदीकी दुकानदार और स्थानीय लोगों ने डिवाइडर पर पलटी बस से सवारियों को निकालना शुरू किया।

विज्ञापन


जोधपुर एसडीएम नीरज मिश्रा ने बताया कि बस जैसलमेर के नाचना से जोधपुर के लिए निकली थी। बालेसर में हादसा हो गया। बस हादसे के 13 घायलों को मथुरादास माथुर हॉस्पिटल लाया गया है। एक मरीज को फैक्चर है। बाकी घायलों का उपचार किया जा रहा है। बालेसर हॉस्पिटल में भी घायलों का प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। हादसा सोमवार सुबह 10 बजे जोधपुर-जैसलमेर नेशनल हाईवे 125 पर चौवन मील के पास हुआ। स्लीपर बस सुबह सात बजे जैसलमेर के नाचना से जोधपुर के लिए रवाना हुई थी। बस सवारियों से खचाखच भरी हुई थी।
विज्ञापन


यात्रियों ने बताया कि बालेसर में बस के सामने अचानक ट्रैक्टर आ गया। उसे बचाने की कोशिश में ड्राइवर ने बस को डिवाइडर पर चढ़ा दिया। इसके बाद बस पलट गई। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। बस में सवार कुल 25 यात्री घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचित किया। घायलों को बालेसर सीएचसी पहुंचाया गया, जहां से 13 गंभीर घायलों को जोधपुर रेफर कर दिया गया। बाकी घायलों का इलाज बालेसर में ही चल रहा है। इस दौरान कुछ लोगों को मामूली चोटें आईं थी, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed