फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   ACB action in Jodhpur caught two officers taking bribe case registered against culprits

Rajasthan News: जोधपुर में एसीबी की कार्रवाई, रिश्वत लेते दो अधिकारियों को पकड़ा; तीसरा फरार

Thu, 04 May 2023 10:48 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: जलज मिश्रा Updated Thu, 04 May 2023 10:48 PM IST
सार

मामले में तीसरा आरोपी नरेश कुमार कलाल एसीबी की कार्रवाई की भनक लगते ही मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। एसीबी के महानिरीक्षक सवाई सिंह गोदारा आरोपियों से पूछताछ कर रहे हैं।

विज्ञापन
ACB action in Jodhpur caught two officers taking bribe case registered against culprits
गिरफ्तार आरोपी। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

राजस्थान के एसीबी की पाली टीम ने जोधपुर में ट्रैप कार्रवाई करते हुए दो कर्मचारियों को पकड़ा है। टीम ने आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस सर्वेयर और नर्सिंग ऑफिसर को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन

यह है पूरा मामला
एसीबी अतिरिक्त महानिदेशक हेमंत प्रियदर्शी ने बताया कि एसीबी से पीड़ित ने शिकायत की थी। पीड़ित ने बताया था कि परिजन की मृत्यु पर मिलने वाले क्लेम को पास करने के एवज में तीन कर्मचारियों ने 25 प्रतिशत रिश्वत के रूप में मांगा है। शिकायत की जांच के बाद विभाग ने एसीबी पाली ने अलवर जिले के मुंडावर में पदस्थ कृष्ण कुमार मीणा, सर्वेयर, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस कंपनी और सत्येंद्र पांचल, नर्सिंग ऑफिसर, राजकीय चिकित्सालय, जोधपुर को गिरफ्तार किया है। आरोपी पीड़ित से 50 हजार रुपए नगद और 3 लाख 70 हजार रुपए चेक रिश्वत के रूप में ले रहे थे। 

विज्ञापन

तीसरा आरोपी फरार हुआ
मामले में तीसरा आरोपी नरेश कुमार कलाल एसीबी की कार्रवाई की भनक लगते ही मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। एसीबी के महानिरीक्षक सवाई सिंह गोदारा आरोपियों से पूछताछ कर रहे हैं। मामले में एसीबी ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed