फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Jodhpur News: Osian gets a big gift, 67 km long double lane toll-free road will be built at cost of 100 crore

Jodhpur News : ओसियां को मिली बड़ी सौगात, 100 करोड़ की लागत से 67 किमी लंबी डबल लेन टोल-मुक्त सड़क बनेगी

Sat, 30 Nov 2024 06:41 PM IST
जोधपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: जोधपुर ब्यूरो Updated Sat, 30 Nov 2024 06:41 PM IST
सार

ओसियां में सड़क के निर्माण को लेकर विधायक भैराराम सियोल ने कहा कि इससे जोधपुर जिला मुख्यालय तक पहुंचने में समय और धन की बचत होगी। यह सड़क क्षेत्रीय परिवहन का हब बनकर मुख्य आधारभूत सुविधाओं के विस्तार में सहायक होगी। 

विज्ञापन
Jodhpur News: Osian gets a big gift, 67 km long double lane toll-free road will be built at cost of 100 crore
ओसियां विधायक भैराराम सियोल

विस्तार

प्रदेश में भाजपा सरकार के कार्यकाल की पहली वर्षगांठ पर ओसियां विधानसभा क्षेत्र को बड़ी सौगात मिली है। केंद्र सरकार के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने सीआरआईएफ राज्य सड़क मद से ओसियां क्षेत्र के लिए 98 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। इस राशि से 67 किलोमीटर लंबी डबल लेन डामर सड़क का निर्माण किया जाएगा, जो पूरी तरह टोल-मुक्त होगी।

विज्ञापन


यह सड़क मणाई, मथानिया, माडियाई, खेतासर, डाबड़ी और एकलखोरी को जोड़ते हुए 27 से अधिक गांवों को जोड़ेगी। सड़क चौड़ीकरण और अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ इसे तैयार किया जाएगा। इसमें 12 मीटर चौड़ी पटरियां और 7 मीटर डामर लेयर शामिल होगी। इस परियोजना से क्षेत्र के ग्रामीणों और राहगीरों को खस्ताहाल सड़कों से राहत मिलेगी।
विज्ञापन


ओसियां विधायक भैराराम सियोल ने सड़क के निर्माण को लेकर कहा कि इससे जोधपुर जिला मुख्यालय तक पहुंचने में समय और धन की बचत होगी। यह सड़क क्षेत्रीय परिवहन का हब बनकर मुख्य आधारभूत सुविधाओं के विस्तार में सहायक होगी। इसके अलावा, कस्बों में सीसी सड़क का निर्माण भी परियोजना का हिस्सा है। इस सड़क निर्माण के कारण स्थानीय रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। इसके साथ ही बिजवाड़िया, बालरवा, रजासनी, कोटड़ा, मथानिया, भैसेर, कोटवाली, खुतड़ी, माडियाई खुर्द और कलां, खेतासर, खाबड़ा कलां और एकलखोरी जैसे गांवों को बेहतर परिवहन सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि ओसियां विधायक भैराराम सियोल ने इस सड़क परियोजना को स्वीकृत करवाने में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने क्षेत्र की तीन प्रमुख सड़कों को एमडीआर में शामिल करवाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम किया। विधायक सियोल ने जयपुर स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात कर इस ऐतिहासिक सौगात के लिए धन्यवाद दिया।


ग्रामीणों ने सड़क परियोजना की स्वीकृति पर केंद्र और राज्य सरकार का आभार जताया। क्षेत्रीय विधायक सियोल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री दीया और पाली सांसद पीपी चौधरी को बधाई देते हुए क्षेत्रवासियों की ओर से आभार प्रकट किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed