फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   50 Pakistanis reached Jodhpur had visa to go to Haridwar

Rajasthan: जोधपुर पहुंचे 50 पाकिस्तानी, वीजा था हरिद्वार जाने का, एजेंसियां सक्रिय

Mon, 07 Nov 2022 03:28 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 07 Nov 2022 03:28 PM IST
सार

50 पाकिस्तानी रविवार को जोधपुर पहुंचे, जिन्हें खुफिया सूचना के बाद पुलिस ने हिरासत में लिया। बताया गया कि इन सभी के वीजा में जोधपुर की यात्रा का जिक्र नहीं है।

विज्ञापन
50 Pakistanis reached Jodhpur had visa to go to Haridwar
जोधपुर पहुंचे 50 पाकिस्तानी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तानी विस्थापितों के पचास लोगों का एक जत्था जोधपुर पहुंचा है। धार्मिक वीजा लेकर हरिद्वार जाने के नाम पर ये लोग भारत पहुंचे। लेकिन वहां जाने के बजाय ट्रेन में बैठ सीधे जोधपुर आ गए। जोधपुर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा एजेंसियों ने सभी से करीब दो घंटे तक पूछताछ की और उनके रिश्तेदारों के यहां रहने को रवाना कर दिया। इन लोगों को पाबंद किया गया है कि वे अपनी आमद को दर्शा दें। डेढ़ महीने पहले भी कुछ पाक विस्थापित जोधपुर पहुंचे थे।

विज्ञापन


पाकिस्तान से पचास लोगों का एक जत्था रविवार रात जम्मूतवी एक्सप्रेस के जरिए जोधपुर पहुंचा। एक साथ बड़ी संख्या में पाक विस्थापितों के पहुंचने की सूचना मिलते ही सीआईडी की एक टीम रेलवे स्टेशन पहुंच गई। इस टीम ने सभी को एक तरफ बैठा दो घंटे तक पूछताछ की। इस पूछताछ में सामने आया कि ये लोग पाकिस्तान से धार्मिक वीजा के आधार पर वाघा बॉर्डर से अटारी पहुंचे। अटारी से हरिद्वार जाने के बजाय ये लोग सीधे जोधपुर आ गए। जोधपुर पहुंचने के पीछे इनका तर्क है कि ये लोग यहां पर रहने के लिए आए है। सिर्फ धार्मिक वीजा के नाम पर ही आने की अनुमति मिलती है। ऐसे में इस अनुमति के आधार पर भारत में प्रवेश कर ये लोग जोधपुर आ गए।
विज्ञापन


यह है व्यवस्था...
पाकिस्तान में बरसों से धार्मिक उत्पीड़न का शिकार होने वाले पाक हिन्दू भारत आना चाहते हैं। लेकिन वीजा मिलना इतना आसान नहीं होता। ऐसे में इन लोगों के सामने भारत आने के लिए एकमात्र विकल्प धार्मिक वीजा हासिल करना ही रहता है। धार्मिक वीजा आसानी से मिल जाता है। इस वीजा के आधार पर भारत में प्रवेश करने के बाद हरिद्वार के अलावा अन्य किसी भी शहर में जाने के लिए एडिशनल वीजा लेना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडिशनल वीजा मिलने के बाद ही ये लोग उसमें दी गई अनुमति के आधार पर अन्य स्थान पर जा सकते है। इसके बाद ही इन लोगों को लॉग टर्म भारत में रहने का वीजा मिलता है, जिसके आधार पर बाद में तय शर्ते पूरी कर ये लोग भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन कर सकते हैं।


बगैर अनुमति पहुंच जाते हैं दूसरे स्थान पर...
एडिशनल वीजा हासिल करने में लगने वाले समय के कारण ये लोग नियम तोड़ सीधे जोधपुर पहुंच गए। जोधपुर में इन लोगों को पाबंद अवश्य किया गया है कि वे आवेदन कर दें। अब ये लोग अपनी आमद को दर्शाने के बाद अपने रिश्तेदारों के यहां डेरा जमाकर बैठे हैं। बताया जा रहा है कि 36 पासपोर्ट धारकों का एक रिश्तेदार देचू के समीप एक खेत में काम करता है। ये सभी लोग उसके पास गए हैं। अन्य 14 पासपोर्ट धारक जोधपुर में अपने एक रिश्तेदार के पास ठहरे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed