फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur Road Accident vehicle hit three jain saint in Jodhpur

Jodhpur Road Accident: अज्ञात वाहन ने तीन जैन संतों कौ रौंदा, दो की मौत, एक घायल

Sat, 21 May 2022 05:10 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Sat, 21 May 2022 05:10 PM IST
सार

जोधपुर में एक सड़क हादसे में दो जैन संतों की मौत हो गई। संतों की मृत्यु पर सीएम अशोक गहलोत ने संवेदना व्यक्त की है।

विज्ञापन
Jodhpur Road Accident vehicle hit three jain saint in Jodhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जोधपुर के पाली रोड पर शनिवार को एक अज्ञात वाहन ने तीन जैन संतों को कुचल दिया। हादसे में दो संतों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक संत घायल हो गए।

विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलने पर कुड़ी भगतासनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। तीनों संतों को एम्स अस्पताल ले गई, जहां पर डॉक्टरों ने दो संतों को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि एक संत को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।

विज्ञापन


हादसे में जैन संत योगतिलक विजय के शिष्य मुनि चरण, तिलक विजय और मुनि चैतन्य तिलक विजय अहमदाबाद से कुछ दिनों पहले अपने गुरु का अशीर्वाद लेकर रवाना हुए थे। मुनि चैतन्य तिलक विज और मुनि चरण तिलक विजय दोनों मुंबई के रहने वाले थे। शनिवार की सुबह मोगरा के पास एक वाहन ने उन्हें चपेट में ले लिया। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन



वहीं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने संतों के निधन पर शोक जताया है। शाम चार बजे जैन समाज के भैरूबाग जैन तीर्थ से संतों की महाप्रयाण यात्रा निकलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed