{"_id":"6158acb48ebc3e1dde76ed18","slug":"jodhpur-railway-minister-ashwini-vaishnav-says-150-railway-stations-of-the-country-will-be-redeveloped-eight-stations-of-rajasthan-included-in-the-first-phase","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोधपुर: रेल मंत्री वैष्णव बोले- 300 स्टेशन हाई स्पीड कॉरिडोर से जुड़ेंगे, 150 का होगा पुनर्विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जोधपुर: रेल मंत्री वैष्णव बोले- 300 स्टेशन हाई स्पीड कॉरिडोर से जुड़ेंगे, 150 का होगा पुनर्विकास
Sun, 03 Oct 2021 12:32 AM IST
Kuldeep Singh
पीटीआई, जोधपुर
पीटीआई, जोधपुर
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sun, 03 Oct 2021 12:32 AM IST
सार
रेल मंत्री का पदभार संभालने के बाद अश्विनी वैष्णव शनिवार को पहली बार जोधपुर के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने जोधपुर रेलवे स्टेशन पर एक भवन के शिलान्यास समारोह के दौरान कहा कि मैं पीएम मोदी और अपने पिता की उम्मीदों पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करूंगा।
विज्ञापन
डॉ अश्विनी वैष्णव, रेल मंत्री
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को जोधपुर में कहा कि देश के 150 रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास किया जाएगा, जबकि 300 स्टेशनों को हाई स्पीड कॉरिडोर से जोड़ा जाएगा। वैष्णव ने यह बात जोधपुर में रेलवे स्टेशन पर एक भवन के शिलान्यास समारोह के दौरान संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुझे यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है और इसके साथ ही मेरे पिता ने भी मेरे द्वारा हर यात्री के चेहरे पर मुस्कान लाने की कामना की है। उन्होंने कहा कि मैं दोनों की उम्मीदों पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करूंगा।
विज्ञापन
बता दें कि रेल मंत्री का पदभार संभालने के बाद वैष्णव का यह पहला जोधपुर दौरा था। उन्होंने कहा कि पूरे देश में 150 रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास किया जाएगा, जिनमें से राजस्थान के आठ स्टेशनों को पहले चरण में विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि राज्य में पुनर्विकास के लिए आठ स्टेशन जयपुर, गांधीनगर (जयपुर), जोधपुर, अजमेर, उदयपुर, जैसलमेर, बीकानेर और आबू रोड (सिरोही) हैं। उन्होंने आगे कहा कि 300 स्टेशनों को हाई स्पीड कॉरिडोर से जोड़ा जाएगा।
उन्होंने कहा कि रेल लाइनों के विद्युतीकरण का काम तेज गति से चल रहा है और इसे अगले डेढ़ साल में पूरा कर लिया जाएगा। विद्युतीकरण से आत्मनिर्भर भारत के सपने को पूरा करने में मदद मिलेगी।