फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur high court summoned asaram 3 months medical record

राजस्थान: हाईकोर्ट ने आसाराम का 3 महीने का मेडिकल रिकॉर्ड किया तलब, बेटे नारायण सांई की याचिका पर दिया निर्देश

Wed, 28 Jul 2021 01:50 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 28 Jul 2021 01:50 PM IST
सार

जोधपुर हाईकोर्ट ने सेंट्रल जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे आसाराम का तीन महीने का मेडिकल रिकॉर्ड प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
Jodhpur high court summoned asaram 3 months medical record
आसाराम

विस्तार

राजस्थान के जोधपुर हाईकोर्ट ने बुधवार को नाबालिग छात्रा से यौन शोषण के मामले में जोधपुर सेंट्रल जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम का पिछले तीन महीने का मेडिकल रिकॉर्ड पेश करने के आदेश दिए हैं। जस्टिस डॉ. पीएस भाटी की बेंच ने आसाराम के बेटे नारायण सांई की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए यह निर्देश दिए हैं। जस्टिस भाटी ने निर्देश देते हुए कहा कि वे याचिकाकर्ता नारायण सांई के पिता का जेल प्रशासन द्वारा उल्लेखित गत तीन महीने का मेडिकल रिपोर्ट कोर्ट में पेश करें। इस रिकॉर्ड की एक एडवांस कॉपी याचिकाकर्ता के अधिवक्ता को उपलब्ध कराने के लिए भी निर्देशित किया गया है। वहीं अब इस मामले में अब दो सप्ताह बाद फिर सुनवाई होगी।

विज्ञापन


रिपोर्ट दो सप्ताह बाद कोर्ट में पेश की जाएगी
आसाराम की मेडिकल रिपोर्ट दो सप्ताह बाद कोर्ट में पेश की जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर आगे आसाराम का इलाज केरल के अस्पताल या जोधपुर के करवड़ स्थित डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन आयुर्वेद विश्वविद्यालय के अस्पताल में करवाने की गुहार फिर कोर्ट में दोहरा सकते हैं। 
विज्ञापन


फरवरी में बिगड़ गई थी तबीयत
बता दें कि फरवरी में राजस्थान की जोधपुर जेल में बंद आसाराम की तबीयत अचानक से बिगड़ गई थी जिसके चलते आसाराम को महात्मा गांधी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था। इसके बाद से ही उन्हें लगातार इलाज की जरूरत पड़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed