फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur Cylinder Blast Updates Modi government will give two lakh each to families of deceased

Jodhpur Blast: अब तक 32 की मौत, मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख देगी केंद्र सरकार, घायलों इतने मिलेंगे

Fri, 16 Dec 2022 10:20 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 16 Dec 2022 10:20 PM IST
सार

केंद्र सरकार ने हादसे में जान गंवा चुके लोगों के परिजनों को दो-दो लाख और घायलों को पचास-पचास हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। पीड़ितों को यह राशि प्रधानमंत्री राहत कोष से दी जाएगी।

विज्ञापन
Jodhpur Cylinder Blast Updates Modi government will give two lakh each to families of deceased
जोधपुर सिलेंडर ब्लास्ट में 60 लोग हुए थे घायल। - फोटो : Social Media

विस्तार

राजस्थान के जोधपुर सिलेंडर ब्लास्ट हादसे में अब तक 32 लोगों की मौत हो चुकी है। शुक्रवार को हादसे में बुरी तरह घायल पांच महिलाओं ने भी दमतोड़ दिया। लगातार हो रही मौतों के बाद परिजनों के सब्र का बांध टूट गया वे मुआवजे की मांग को लेकर धरने पर बैठे हुए हैं। इधर, केंद्र सरकार ने हादसे में जान गंवा चुके लोगों के परिजनों को दो-दो लाख और घायलों को पचास-पचास हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। पीड़ितों को यह राशि प्रधानमंत्री राहत कोष से दी जाएगी। बतादें कि हादसे के बाद केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पीड़ितों से मिलने अस्पताल पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मृतकों और घायलों के परिजनों को मदद का आश्वासन दिया था। जिसे अब पूरा कर दिया गया है।  

विज्ञापन


परिजनों की सरकार से ये मांग
हादसे में घायल, मृतकों के परिजन और समाज के लोग गुरुवार से अस्पताल के बाहर धरने पर बैठ हुए हैं। उनकी मांग है कि सरकार घायलों को 25 लाख और मृतकों के परिजनों को 50 लाख रुपये के मुआवजे के साथ परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दे। 
विज्ञापन


आठ दिसंबर को क्या हुआ था?
जोधपुर जिले के शेरगढ़ के भूंगरा गांव में गुरुवार को शक्ति सिंह के बेटे सुरेंद्र सिंह की बारात खोखसर जानी थी। शादी समारोह में शामिल होने के लिए 300 लोगों की भीड़ जुटी हुई थी। बारात निकलने की तैयारी थी, बारात में जाने के लोग तैयार हो रहे थे। घर में महिलाओं और बच्चों सहित लोगों की भीड़ थी। चार बजे बारात निकलने का समय तय किया गया था। इससे पहले बारातियों के लिए चाय बनाई जा रही थी। इस दौरान अचानक सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया, धमाके के साथ गैस और आग पूरे घर में फैल गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाएं और बच्चों सहित कुछ लोग आग से घिर गए। महिलाओं और बच्चों को बचाने कुछ लोग जलती आग के बीच से अंदर गए, इस दौरान वह भी झुलस गए। कुछ लोग जलते हुए घर के अंदर से बाहर निकले, यह देखकर हर कोई दंग रह गया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि हर कोई अंदर जाने की हिम्मत नहीं दिखा पा रहा था। हादसे में पांच लोगों की मौत उसी दिन हो गई, जबकि दूल्हे और उसके माता-पिता सहित 60 लोग झुलस गए। जिन्हें इलाज के लिए महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब तक 32 लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed