माता-पिता ही करवा रहे हैं बच्चों से चोरी!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के जोधपुर में एक बच्चा गिरोह पुलिस के हत्थे चढ़ा तो सामने आई ये चौंकाने वाली बात कि उनके मां-बाप ही उनसे चोरियां करा रहे थे। जोधपुर में महामंदिर थाना पुलिस ने तीन बच्चों को पकड़ा है और अब उनके परिजनों को तलाश कर रही है, जिन्होंने इन बच्चों को चोरी करने के लिए मजबूर किया।
पुलिस के अनुसार महामंदिर क्षेत्र के भाटी भवन में शादी समारोह था। इस दौरान धीरज कुमार नामक युवक का पर्स चोरी हो गया, उसने तलाश की तो नहीं मिला। तभी एक ढाबे पर तीन बालकों को देखा।
संदेह पर तलाशी की तो पर्स के 1500 रुपए उनके पास मिले। लेकिन पर्स में रखे कागजात नहीं मिले। उसने तीनों को पुलिस के हवाले कर दिया। न्यायालय ने तीनों को बाल सुधार गृह भेज दिया। पकड़े गए नाबालिग आठ, दस व बारह साल उम्र के है।
पूछताछ में हुए चौंकानेवाले खुलासे
पुलिस ने बताया कि पूछताछ में तीनों नाबालिग ने खुलासा किया कि वे कोटा क्षेत्र के रहने वाले है। उनके माता-पिता उन्हें चोरियां करने को कहते है और प्रशिक्षण भी देते है। वे शादी-समारोह में अधिक वारदातें करते हैं।
उनके माता-पिता का पता नहीं चल पाया है। पुलिस उनके परिजनों की तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि तीनों नाबालिग ने शहर में शादी समारोह व कारों को कांच तोड़कर चोरी करने की कई वारदातें करना कबूला है।
इस संबंध में मुकदमा दर्ज नहीं हो पाया है। आमतौर पर ये बच्चे घरों के बाहर खड़ी कारों के कांच तोड़कर चोरी करते थे तथा गंदगी डालकर लोगों को गिराकर उनके पर्स चुराते थे। यही नहीं, ये बच्चे शादी समारोह में घुसकर चोरी करने जैसी वारदातें करते है।