{"_id":"619d1e17875ab52ef8481af4","slug":"jodhpur-after-refusing-friendship-the-headman-slit-the-girl-s-throat-with-a-blade","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोधपुर: दोस्ती से इनकार करने पर सिरफिरे ने ब्लेड से वार करके छात्रा का गला काटा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जोधपुर: दोस्ती से इनकार करने पर सिरफिरे ने ब्लेड से वार करके छात्रा का गला काटा
Tue, 23 Nov 2021 10:30 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: Amit Mandal
Updated Tue, 23 Nov 2021 10:30 PM IST
सार
लड़का पिछले चार दिनों से लड़की पर दोस्ती करने का दबाव बना रहा था और लगातार लड़की के द्वारा नजरअंदाज किए जाने से नाराज था।
विज्ञापन
क्राइम सीन
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जोधपुर संभाग के निकटतम जिले पाली में दिल दहलाने वाले घटना सामने आई है। दोस्ती से मना करने पर एक सिरफिरे युवक ने ब्लेड से वार करके छात्रा का गला काट दिया। गंभीर हालत में युवती को पाली जिले के बांगड़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना मारवाड़ जंक्शन थाना क्षेत्र बिठौड़ा कला गांव की है।
विज्ञापन
घटना को अंजाम देकर सिरफिरा छात्र मौके से फरार हो गया, लेकिन युवती के बारे में पता करने के लिए दोबारा अस्तपाल पहुंच गया। पहचान होने पर वह दोबारा मौके से फरार हो गया। स्थानीय पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मारवाड़ जंक्शन के बिठोला कलां गांव के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में लांच ब्रेक के समय 11वीं की छात्रा अपनी क्लास में ही थी। इस दौरान 12वीं में पढ़ने वाला सोहनलाल वहां आया और छात्रा का गला काट दिया और भाग गया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, लड़का पिछले चार दिनों से लड़की पर दोस्ती करने का दबाव बना रहा था और लगातार लड़की के द्वारा नजरअंदाज किए जाने पर उसने इस वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन