फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   JJM Scam: Mahesh Joshi Sent to Judicial Custody, Close Aide Sanjay Badaya on 3-Day Remand

JJM घोटाला: महेश जोशी जेल भेजे गए, करीबी संजय बड़ाया 3 दिन की रिमांड पर

Mon, 11 May 2026 03:22 PM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sourabh Bhatt Updated Mon, 11 May 2026 03:22 PM IST
सार

करीब 900 करोड़ के JJM घोटाले में पूर्व मंत्री महेश जोशी को कोर्ट ने न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। वहीं उनके करीबी संजय बड़ाया को तीन दिन की पुलिस रिमांड मिली है। एसीबी दोनों से टेंडर और पैसों के लेन-देन को लेकर जांच कर रही है।

विज्ञापन
JJM Scam: Mahesh Joshi Sent to Judicial Custody, Close Aide Sanjay Badaya on 3-Day Remand
महेश जोशी - फोटो : Screenshot

विस्तार

करीब 900 करोड़ रुपए के जल जीवन मिशन (JJM) घोटाले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने कार्रवाई तेज कर दी है।  ACB कोर्ट ने पूर्व मंत्री महेश जोशी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजने के आदेश दिए हैं। वहीं इस मामले में आरोपी दलाल  पूर्व जलदाय मंत्री महेश जोशी के करीबी माने जाने वाले संजय बड़ाया को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया है। वह थाईलैंड में एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहा था।

विज्ञापन

सोमवार को महेश जोशी और संजय बड़ाया को एसीबी कोर्ट में पेश किया गया। एसीबी ने महेश जोशी की तीन दिन और संजय बड़ाया की पांच दिन की पुलिस रिमांड मांगी थी। हालांकि कोर्ट ने महेश जोशी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया, जबकि संजय बड़ाया को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया। पेशी के दौरान संजय बड़ाया भावुक नजर आया। कोर्ट में उसकी पत्नी नैना बड़ाया भी मौजूद थीं।

विज्ञापन

कोर्ट में पेशी के दौरान महेश जोशी ने कहा कि उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है और “सत्य की जीत होगी।” उन्होंने एसीबी की कार्रवाई को राजनीतिक दबाव में बताया। जोशी ने आरोप लगाया कि बिना पर्याप्त सबूत के एक ही मामले में दोबारा गिरफ्तारी की गई है। उन्होंने संजय बड़ाया के खिलाफ जारी लुकआउट सर्कुलर (LOC) पर भी सवाल उठाए और कहा कि जब वह कोर्ट की अनुमति लेकर विदेश गया था तो उसके खिलाफ LOC जारी करना गलत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढें- Rajasthan Report: राजस्थान में 7 हजार से ज्यादा बच्चे लापता, 84% नाबालिग लड़कियां; NCRB रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता

जांच एजेंसियों के अनुसार, संजय बड़ाया इस कथित घोटाले का अहम किरदार और कथित मास्टरमाइंड माना जा रहा है। आरोप है कि वह दलाल और बिचौलिए की भूमिका में काम करता था। उसके खिलाफ पहले से ही लुकआउट नोटिस जारी था। बताया जा रहा है कि दिल्ली एयरपोर्ट पर उसके पहुंचते ही ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन ने एसीबी को सूचना दी, जिसके बाद देर रात उसे हिरासत में ले लिया गया।

जांच में यह भी सामने आया है कि संजय बड़ाया पूर्व मंत्री महेश जोशी के साथ-साथ रिटायर्ड आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल का भी करीबी था। एजेंसियों का दावा है कि वह पैसों के लेन-देन, ट्रांसफर-पोस्टिंग, नए लोगों को जोड़ने और टेंडरों में कथित गड़बड़ियों में सक्रिय भूमिका निभाता था।

ईडी की जांच में सामने आया कि बड़ाया 2022 तक एक इंश्योरेंस कंपनी में करीब 7 लाख रुपए सालाना वेतन पर नौकरी करता था, लेकिन जेजेएम घोटाले के दौरान उसने करोड़ों की संपत्ति बनाई। जांच एजेंसियों के मुताबिक उसने ‘मैसर्स चमत्कारेश्वर बिल्डर्स एंड डेवलपर’ नाम से कंपनी भी बनाई, जिसमें उसकी पत्नी नैना बड़ाया साझेदार थीं। इस कंपनी के जरिए जयपुर में बड़े स्तर पर प्रॉपर्टी कारोबार और कथित रूप से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर जेडीए जमीनों पर कब्जे की कोशिशों के आरोप भी सामने आए हैं।

इस मामले में एसीबी पहले ही 9 अप्रैल को तत्कालीन अतिरिक्त मुख्य सचिव सुबोध अग्रवाल को गिरफ्तार कर चुकी है, जो फिलहाल जेल में हैं। वहीं, महेश जोशी को 7 मई को गिरफ्तार किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed