फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jhunjhunu News ›   Uproar among family members over woman's death in government hospital

Jhunjhunu: सरकारी अस्पताल में महिला की मौत पर परिजनों का हंगामा, विदेश से आए पिता से पुलिस ने की समझाइश

Wed, 28 Feb 2024 06:55 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 28 Feb 2024 06:55 PM IST
सार

Jhunjhunu: राजकीय भगवान दास खेतन हॉस्पिटल में मंगलवार देर रात प्रसव के दौरान एक महिला की मौत हो गई, इसके बाद परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया और शव को लेने से इनकार कर दिया। बुधवार सुबह मृतक के पिता के दुबई से आने के बाद पुलिस ने समझाइश की, इसके बाद शव को परिजनों ने लिया। 

विज्ञापन
Uproar among family members over woman's death in government hospital
सरकारी अस्पताल में महिला की मौत पर परिजनों का हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जानकारी के अनुसार मृतका मनीषा 25 पत्नी दिनेश झुंझुनू के सिंघाना थाना क्षेत्र माकडा की रहने वाली थी। प्रसव पीड़ा होने पर मंगलवार को उसे राजकीय बीडीके अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, लेकिन शाम को उसकी अचानक मौत हो गई। इसके बाद मनीषा के साथ आए परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए शव को लेने से इनकार कर दिया। 

विज्ञापन

परिजनों से की गई समझाइश
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, इस दौरान महिला के शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। बुधवार सुबह मनीषा के पिता के दुबई से आने के बाद पुलिस ने समझाइश की, इसके बाद परिजन पोस्टमार्टम के लिए राजी हुए। कोतवाली पुलिस ने बताया कि मृतक महिला के परिजनों की सहमति के बाद पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। उन्होंने बताया किसी के खिलाफ रिपोर्ट नहीं दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed