फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jhunjhunu News ›   Two cylinders burst in slum due to fire in Jhunjhunu

Jhunjhunu News: आग लगने से झुग्गी झोपड़ी में फटे दो सिलेंडर, आसपास की 10 झोपड़ियां जली, दमकल ने पाया काबू

Sat, 06 Apr 2024 02:18 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 06 Apr 2024 02:18 PM IST
सार

Jhunjhunu News: शहर के अफसाना जोहड़े में बनी झुग्गी झोपड़ियों में अचानक देर रात को भीषण आग लगने की खबर सामने आई है। इस आगजनी के बाद एक के बाद एक गैस के सिलेंडर फटने लगे। इस दौरान बस्ती में दो सिंलेडर फटने से जोरदार धमाके हुए। झोपड़ियों मे रखा घरेलू सामान जलकर राख हो गया। 

विज्ञापन
Two cylinders burst in slum due to fire in Jhunjhunu
झुग्गी झोपड़ी में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झुंझुनू के अफसाना जोहड़े में बनी 10 से ज्यादा झुग्गी झोपड़ियों में अचानक आग लग गई। आग की लपटों से कई और झोपड़ियां इसकी चपेट में आ गई। इस आगजनी में गरीब लोगों के लाखों रुपए का नुकसान हो गया।घटना की सूचना मिलने के 2 घण्टे बाद फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया। फिलहाल इस आगजनी के बाद झोपड़ी में रहने वालों के पास सिर छुपाने का कोई ठिकाना नहीं है और न ही खाने के लिए कुछ बचा है। 

विज्ञापन


मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी
इधर, कोतवाली थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। कोतवाल पवन कुमार चौबे ने बताया कि अचानक आग लगी और उसके बाद सिलेंडर फट गया। जिसके कारण आग और भी ज्यादा बढ़ गई। उन्होंने कहा कि फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को सूचना दी गई, मौके पहुंचकर दो फायर बिग्रेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। हालांकि आगजनी के शिकार लोगों का घर बार जल गया है। नुकसान का आकलन प्रशासन द्वारा किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed