फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jhunjhunu News ›   Shahbaz Khan Death Case Rajendra Gudha says Police and RAC will fall short I will not let CM helicopter land

Shahbaz Khan Death Case: राजेंद्र गुढ़ा बोले- पुलिस और RAC कम पड़ जाएगी, सीएम का हेलीकॉप्टर नहीं उतरने दूंगा

Wed, 17 Jul 2024 08:48 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 17 Jul 2024 08:48 AM IST
सार

Shahbaz Khan Death Case: झुंझुनूं जिला कलेक्ट्रेट पर शाहबाज खान मौत मामले में चल रहे धरने में पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा शामिल हुए। गुढ़ा ने कहा, झुंझुनूं में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का हेलीकॉप्टर नहीं उतरने दूंगा। हमारी खामोशी को कमजोरी न समझा जाए।

विज्ञापन
Shahbaz Khan Death Case Rajendra Gudha says Police and RAC will fall short I will not let CM helicopter land
धरने में शामिल हुए राजेंद्र गुढ़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झुंझुनूं जिला कलेक्ट्रेट पर जिले के चैलासी निवासी शाहबाज खान उर्फ धोलू कायमखानी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले को लेकर जिला कलेक्ट्रेट के बाहर धरना प्रदर्शन शुरू हुआ। इसमें बड़ी संख्या में महिलाओं और पुरुषों ने विरोध प्रदर्शन में भाग लिया। इस विरोध प्रदर्शन में पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा भी पहुंचे और उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा, झुंझुनूं हवाई पट्टी पर मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर नहीं उतरने देंगे। हमारे शांत प्रदर्शन को कमजोरी न समझा जाए।

विज्ञापन


वहीं, जिला कलेक्टर और जिला एसपी का नाम लेते उन्होंने कहा कि आपकी पुलिस आरएसी पैरामिलिट्री कम पड़ जाएगी, हमारे पास ट्रेंड लोग हैं। जो चीन और पाकिस्तान के छक्के छुड़ा सकते हैं। लेकिन हम इस लड़ाई को लोकतांत्रिक तरीके से शांति से लड़ना चाहते हैं। हम कोई खैरात नहीं मांग रहे हैं, हम अधिकार मांग रहे हैं।
विज्ञापन


एक बेजुबान को न्याय मिल सकता है तो यह तो एक जिंदा इंसान था। वहीं, आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कांग्रेस जिला अध्यक्ष दिनेश सुंडा भी विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए और इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नवलगढ़ क्षेत्र के चैलासी गांव के धोलू की संदिग्ध परिस्थितियों में सवा महीने पहले मौत हो गई थी। आशंका है कि इसकी हत्या हुई है। इसमें न्याय दिलाने के लिए यहां पर इकट्ठे हुए हैं। पुलिस और प्रशासन की इस मामले में भूमिका संदिग्ध नजर आ रही है। धरने प्रदर्शन के दौरान जिले भर से आए हुए सर्व समाज के साथ राजपूत और कायमखानी समाज के महिला-पुरुष बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed