फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jhunjhunu News ›   Rajasthan News: Two doctors are claiming the post of CMHO, bringing stay on transfer created a mess

Rajasthan News: सीएमएचओ की कुर्सी पर दावेदारी जता रहे हैं दो डॉक्टर, तबादले पर स्टे लाने से हुआ गड़बड़झाला

Wed, 20 Mar 2024 03:42 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू Published by: प्रिया वर्मा Updated Wed, 20 Mar 2024 03:42 PM IST
सार

Jhunjhunu: जिले में सीएमएचओ पद की कुर्सी को लेकर दो डॉक्टर अपनी-अपनी दावेदारी जता रहे हैं। यह कांट्रोवर्सी पूर्व में कार्यरत डॉक्टर का तबादला होने के बाद उनके स्थगन आदेश के कारण हुई है। 

विज्ञापन
Rajasthan News: Two doctors are claiming the post of CMHO, bringing stay on transfer created a mess
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झुंझुनू में सीएमएचओ पद को लेकर चल रही कंट्रोवर्सी में दोनों में से कोई भी पद छोड़ने को तैयार नहीं है। दोनों ही अधिकारी इस पद पर अपनी दावेदारी जता रहे हैं। दरअसल इस पद पर कार्यरत डॉक्टर राजकुमार डांगी का तबादला राज्य सरकार ने जयपुर निदेशालय में कर दिया था, इसके बाद डिप्टी सीएमएचओ डॉक्टर छोटेलाल गुर्जर को इस पद पर लगाया गया, लेकिन शुक्रवार को डॉक्टर राजकुमार डांगी हाईकोर्ट से स्थगन आदेश ले आए।

विज्ञापन


डॉ. डांगी ने शनिवार को सीएमएचओ का कामकाज भी शुरू कर दिया, लेकिन डॉ. छोटेलाल गुर्जर ने अभी तक पद नहीं छोड़ा है। डॉ. राजकुमार डांगी ने कहा कि राज्य सरकार ने अनुभव को दरकिनार करते हुए मेरा तबादला चिकित्सा निदेशालय, जयपुर कर दिया था।
विज्ञापन


इधर डॉ. छोटेलाल गुर्जर का कहना है कि उन्हें राज्य सरकार ने झुंझुनू सीएमएचओ के पद पर लगाया है। फिलहाल पद छोड़ने से संबंधित कोई आदेश उनके पास नहीं आया है, हाईकोर्ट ने डॉ. राजकुमार डांगी को कुछ समय के लिए स्थगन आदेश दिया है। मामले को राज्य सरकार देखेगी। डॉ. डांगी ने जल्दबाजी में ज्वाइन कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिकित्सा विभाग में दो सीएमएचओ के होने से दो अधिकारियों की गुटबाजी अब कर्मचारियों में भी दिखने लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed