फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jhunjhunu News ›   Rajasthan Jhunjhunu young man upset with his wife and in-laws commits suicide

Rajasthan: पत्नी और सास-ससुर से परेशान युवक ने की आत्महत्या, लिखा- दहेज प्रताड़ना का झूठा केस दर्ज करवाया

Thu, 22 Aug 2024 09:39 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 22 Aug 2024 09:39 PM IST
सार

राजस्थान के झुंझुनूं जिले में एक शख्स ने ससुराल वालों से तंग आकर आत्महत्या कर लिया। मुकेश के पास से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने पत्नी और ससुराल वालों द्वारा प्रताड़ित किए जाने की बात लिखी है।

विज्ञापन
Rajasthan Jhunjhunu young man upset with his wife and in-laws commits suicide
मृतक युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अब तक आपने देखा सुना होगा कि फलां महिला दहेज की भेंट चढ़ गई...फलां महिला को दहेज के लिए मार दिया गया...लेकिन राजस्थान के झुंझुनूं से एक ऐसा मामला सामने आया, जिसमें एक दामाद ने दहेज की झूठी प्रताड़ना से तंग आकर मौत को गले लगा लिया। मरने से पहले उसने अपने पिता को रो-रोकर सारी बात बताई। इसके बाद लंबा-चौड़ा सुसाइड नोट लिखकर खुद की जिंदगी खत्म कर ली। यह खबर पढ़ने वालों के होश उड़े जा रहे हैं।

विज्ञापन


झुंझुनूं के मलसीसर कस्बे में एक ज्वेलरी व्यवसायी ने सुसाइड कर लिया। 28 साल के मुकेश सोनी ने कोल्ड ड्रिंक में जहर मिलाया और उसे पी गया। इसके बाद उसने जहर पीने की जानकारी अपने पिता को दी। उनके सामने रो-रोकर अपना दुख बताया। परिजन मुकेश सोनी को झुंझुनूं लेकर पहुंचे, जहां पर एक निजी अस्पताल में इलाज भी चला, लेकिन कुछ घंटे बाद मुकेश ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


पत्नी और ससुराल वालों द्वारा प्रताड़ित किए जाने की बात लिखी
मुकेश के पास से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने पत्नी और ससुराल वालों द्वारा प्रताड़ित किए जाने की बात लिखी है और मौत का जिम्मेदार अपनी पत्नी, सास, ससुर, साले के अलावा दो अन्य लोगों को बताया है। पुलिस ने छह जनों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लंबे समय से पत्नी से थी अनबन
जानकारी के मुताबिक, मलसीसर कस्बे में ज्वेलरी का व्यवसाय करने वाले 28 साल के मुकेश सोनी की शादी करीब नौ साल पहले मधु सोनी से हुई थी। मधु और मुकेश के दो बच्चे भी हैं। लेकिन पिछले काफी समय से दोनों के बीच अनबन चल रही थी। अप्रैल महीने में मधु ने मुकेश व उसके परिजनों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया था। मुकेश ने अपने सुसाइड नोट में इस केस को झूठा बताते हुए मधु और उसके परिवार वालों से रुपये हड़पने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed