फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jhunjhunu News ›   Jhunjhunu People troubled by drinking water problems protested water is not coming to 250 houses

Jhunjhunu News: पेयजल समस्याओं से परेशान लोगों ने किया प्रदर्शन, 250 घरों में नहीं आ रहा पानी

Wed, 14 Feb 2024 03:43 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 14 Feb 2024 03:43 PM IST
सार

अवैध कनेक्शन के कारण ढाई सौ घरों में पानी नहीं आ रहा है। जेईएन ने मौके पर पहुंचकर जल्द समाधान का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
Jhunjhunu People troubled by drinking water problems protested water is not coming to 250 houses
पेयजल समस्या से परेशान लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झुंझुनूं जिले के चिड़ावा कबूतर खाना बस स्टैंड के पास गणेश मंदिर के सामने वाटर वर्क्स की टंकी के पास बुधवार सुबह पानी नहीं आने से गुस्साए लोगों ने पानी की समस्या को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।वार्ड वासियों के सूचना पर जलदाय विभाग के जेईएन मौके पर पहुंचे और लोगों से समस्या के बारे में जानकारी ली।

विज्ञापन


वार्डवासियों ने बताया कि यहां टंकी से जाने वाली लाइन में सैकड़ों अवैध कनेक्शन चल रहे हैं। इसके अलावा एक ट्यूबवेल से टंकी पूरी भर्ती भी नहीं है। ऐसे में ढाई सौ घरों में पेयजल सप्लाई सुचारू रूप से नहीं हो पा रही है। इस टंकी से वार्ड 11, 12 और 13 के घर जुड़े हुए हैं। लेकिन प्रेरणा स्कूल के पास करीब 10 से 15 घरों में एक बूंद भी पानी नहीं आ रहा है।
विज्ञापन


जेईएन ने प्रेशर जांच की, लेकिन समस्या का समाधान न होने पर उन्होंने एक दिन एक तरफ और एक दिन दूसरी तरफ सप्लाई के आदेश दिए हैं। इससे वार्डवासी गुस्सा हो गए। लोगों ने उल्टा जेईएन को ही खरी-खोटी सुनाने लग गए, आप समस्या कम नहीं बढ़ाने आए हैं। लोगों ने क्षेत्र में आसपास के सभी कुओं को टंकी से जोड़ने और फिर टंकी से पर्याप्त पानी की व्यवस्था होने पर आगे तक सप्लाई देने का सुझाव भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन इसमें राजनीतिक दबाव वाली बात सामने आई। ऐसे में जेईएन ने स्थाई प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से बात कर जल्द ही समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया। इस दौरान पार्षद देवेंद्र सैनी, श्यामलाल, रामजीलाल सैनी, ओमप्रकाश शर्मा, रामअवतार, मनोज, सत्य प्रकाश सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed