{"_id":"662494dafda48e003502e79a","slug":"jhunjhunu-news-why-did-khalid-join-bjp-is-illegal-encroachment-the-real-reason-2024-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhunjhunu News: आखिर भाजपा का दामन क्यों थामा खालिद ने? कहीं अवैध अतिक्रमण तो नहीं है असली वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhunjhunu News: आखिर भाजपा का दामन क्यों थामा खालिद ने? कहीं अवैध अतिक्रमण तो नहीं है असली वजह
Sun, 21 Apr 2024 09:54 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझनू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझनू
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sun, 21 Apr 2024 09:54 AM IST
सार
दरगाह में अतिक्रमण कर मकान बनाने वाले झुंझनू के पूर्व सभापति खालिद हुसैन अब सरकारी कार्रवाई से बचने के लिए भाजपा में शामिल हो गए हैं। खालिद को 2012 से अब तक अतिक्रमणकर्ता के रूप में कई बार नोटिस भी भेजे जा चुके हैं।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दरगाह में बने अवैध मकान को तोड़ने का नोटिस मिलने के बाद पूर्व सभापति खालिद हुसैन ने कार्रवाई से बचने का नया हथकंडा अपनाया और भाजपा में शामिल हो गए। दरअसल यह पहली बार नहीं है, इससे पहले भी खालिद को इस तरह के नोटिस मिल चुके हैं लेकिन हर बार केवल खानापूर्ति के लिए पाबंद करने के बाद मामला ठंडे बस्ते में चला जाता है।
विज्ञापन
धर्म की बड़ी-बड़ी बातें करने वाले खुद ही धर्म के नाम की जमीन को हड़पने में लगे हुए हैं। 2012 से लगातार अवैध अतिक्रमण की शिकायतों के बाद खालिद को नोटिस तो हर बार दिया जाता है लेकिन कार्रवाई के नाम पर केवल पाबंद करके मामला रफा-दफा कर दिया जाता है। इस बार नोटिस मिलने के बाद खालिद ने नया पैंतरा आजमाया और भाजपा में शामिल हो गए।
विज्ञापन
अब देखने वाली बात है कि भजनलाल सरकार जो कि जीरो टॉलरेंस की बात करती है और अवैध अतिक्रमण पर सख्त होने का दावा करती है, वह 2012 से घोषित अतिक्रमणकर्ता के खिलाफ क्या कार्रवाई करती है।
विज्ञापन